गुजरात में कोरोना से 19 मौतें, एक दिन में 2 की जान गई, इनमें 7 लोग अकेले अहमदाबाद के

अहमदाबाद। कोरोना वायरस की वजह से गुजरात में अब तक 19 लोगों की मौत हो चुकी है। बीते 12 घंटों में यहां 2 मौतें दर्ज की गईं। जिनमें एक शख्स (40 वर्षीय) अहमदाबाद का और दूसरा (81 वर्षीय) गांधीनगर का था। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि, मृतकों में जो अहमदाबाद का मरीज था, वो किडनी की बीमारी से पीड़ित था। उसकी अहमदाबाद सिविल अस्पताल में ही जान गई। जबकि, बुजुर्ग की मौत गांधीनगर के सिविल अस्पताल में हुई।

due-to-corona-19-deaths-reported-in-gujarat-out-of-these-7-from-Ahmedabad-city

गुजरात में कोरोना संक्रमित 300 के पार हुए
जयंती रवि ने बताया कि, अब तक जिन 19 व्यक्तियों की कोरोना से मौत हुई है, उनसे से 7 अहमदाबाद के, सूरत के चार, वडोदरा और भावनगर के दो-दो लोग शामिल हैं। अब तक दर्ज कोरोना के कुल मामलों की बात करें, गुजरात में यह आंकड़ा 300 के पार चला गया है। यहां सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित लोग अहमदाबाद से ही मिल रहे हैं और मौतें भी यहीं सबसे ज्यादा हुई हैं। अकेले अहमदाबाद से कोरोना के 100 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

अहमदाबाद में 128 लोगों के सैंपल लिए गए
अहमदाबाद के दाणीलिमड़ा स्थित सफी मंजिल इलाका कोरोना का एपिसेंटर बन चुका है। यहां एक व्यक्ति के कारण 30 लोगों को संक्रमण हो गया। पहले यहां से एक पॉजिटिव केस आने के बाद पूरे इलाके को क्लस्टर क्वारंटाईन किया गया था। बाद में 128 लोगों के सैंपल लिए गए, जिससे मरीजों की संख्या बढ़ गई। यहां आज भी और पॉजिटिव केस सामने आने की आशंका को नकारा नहीं जा सकता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+