दिल्ली से आकर गुजरात में छिपे जमातियों की खोज जारी, अब तक 100 से ज्यादा मिले, 1 की जान गई
अहमदाबाद. तबलीगी जमात से जुड़े लोग देश के अनेक शहर-कस्बों में कोरोना वायरस के नए मरीजों के रूप में सामने आ रहे हैं। गुजरात राज्य में सूरत, अहमदाबाद, भावनगर और राजकोट जैसे जिलों में अब तक सैकड़ों जमातिए पकड़े जा चुके हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक शिवानंद झा (डीजीपी) ने बताया कि, दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज से गुजरात आए लोगों को ढूंढ-ढूंढकर क्वारंटाइन किया जा रहा है। राज्य में रविवार तक ऐसे 126 लोगों की पहचान कर ली गई। डीजीपी ने बताया कि, उन लोगों में आठ जने कोरोना संक्रमित पाए गए। वे सभी अहमदाबाद के रहने वाले हैं।

पुलिस महानिदेशक ने इससे पहले 2 अप्रैल को भी दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में जमा हुए लोगों को लेकर बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि, जो जमातिए खोजे गए हैं, उनमें से 72 का पता पुलिस ने गुजरात में लगाया है, जो निजामुद्दीन से ही लौटे थे। उनमें कई कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जिनमें से एक शख्स की मौत हो चुकी है। बाकी, 71 लोगों को दूसरों से अलग कर दिया गया। डीजीपी के अनुसार, निजामुद्दीन में धार्मिक कार्यक्रम में शिरकत करके लौटे जिस शख्स की गुजरात में मौत हुई, वह 70 साल का था। वह भावनगर का निवासी था।

झा ने गांधीनगर में पत्रकारों से वार्ता में आगे कहा, ''दिल्ली के कार्यक्रम में शरीक हुए अन्य लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। मैं उनसे खुद ही आगे आने और पुलिस से संपर्क करने का अनुरोध करता हूं, ताकि उन्हें अलग किया जा सके। अगर ऐसे लोग सामने नहीं आए तो हालात बदतर हो सकते हैं।'












Click it and Unblock the Notifications