गुजरात में रैली कर रहे दिल्‍ली के डिप्‍टी CM मनीष सिसौदिया, हजारों AAP समर्थक उमड़े

हिम्मतनगर। आम आदमी पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्‍य गुजरात में आज बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। इसके लिए आम आदमी पार्टी के नेता व दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री मनीष सिसौदिया हिम्मतनगर आए हैं। यहां वह 'बस अब परिवर्तन चाहिए' यात्रा निकाल रहे हैं। उनके साथ समर्थकों की भारी भीड़ है। उन्‍होंने अभी खुद अपनी रैली का वीडियो साझा किया। आप देख सकते हैं कि, पार्टी गुजरात में किस तरह महारैली का आयोजन कर रही है।

भाजपा पर झूठ बोलने के आरोप लगाए

भाजपा पर झूठ बोलने के आरोप लगाए

गुजरात के लंबे प्रवास पर आए मनीष सिसोदिया ने सत्‍तारूढ़ भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्‍होंने कहा कि, भाजपा वाले हमें लेकर झूठ फैला रहे हैं।' मालूम हो कि, सिसोदिया शराब नीति को लेकर सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। आज उन्‍होंने अपने गुजरात दौरे के दौरान अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन किया। फिर आश्रम को देखा भी।

साबरमती आश्रम में आकर प्रेरणा मिली

साबरमती आश्रम में आकर प्रेरणा मिली

मनीष सिसोदिया ने साबरमती आश्रम में कहा कि, यहां आकर बापू से प्रेरणा मिली है। उनसे मिली प्रेरणा जुल्‍म के खिलाफ लड़ने के लिए प्रेरित करती है। साबरमती आश्रम की विजिटर बुक में दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने लिखा, 'मैं साबरमती आश्रम में जब भी आता हूं, पूज्य बापू की उपस्थिति की प्रेरणा और ऊर्जा को यहां अनुभव करता हूं। उसे शब्दों में बयां करना असंभव है, लेकिन यहां आकर हमेशा समाज की शिक्षा और स्वास्थ्य, रोजगार की दिशा में काम करने की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिलता है। बापू के दिखाए मार्ग पर चलकर ही भारत दुनिया का नंबर एक राष्ट्र बनेगा। जय हिंद!'

6 दिन रहेंगे गुजरात में

6 दिन रहेंगे गुजरात में

आप के नेताओं ने बताया कि, मनीष सिसोदिया अगले छह दिन तक 'बस अब परिवर्तन चाहिए' यात्रा के जरिए उत्तर गुजरात के तमाम जिलों का भ्रमण करेंगे। सिसोदिया इस दौरान लोगों से संवाद भी करेंगे और लोगों से मिलकर परेशानी को भी समझेंगे। आज सिसोदिया ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के काम और मॉडल की फिर से तारीफ की।

VIDEO: गुजरात आए दिल्‍ली CM तो लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, फिर गूंजा 'केजरीवाल..'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+