VIDEO: गुजरात पहुंचे केजरीवाल तो आप कार्यकर्ताओं ने मोदी समर्थकों को दिया इस तरह जवाब

वडोदरा। आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज गुजरात में हैं। आज दोपहर को वह वडोदरा पहुंचे तो एयरपोर्ट से निकलते समय लोग उनके समक्ष नारेबाजी कर लगे। पहले वहां 'मोदी-मोदी' के नारों का शोर गूंजा, फिर 'केजरीवाल-केजरीवाल' के नारे सुने गए। इस घटना का वीडियो सामने आया है। आप वीडियो में देख सकते हैं कि, केजरीवाल के आमगन के वक्‍त वहां क्‍या हुआ।

केजरीवाल का गुजरात दौरा

केजरीवाल का गुजरात दौरा

केजरीवाल समर्थक 'केजरीवाल-केजरीवाल' के नारे लगा रहे थे, वहीं एयरपोर्ट पर मौजूद कुछ लोगों ने पहले 'मोदी-मोदी' के नारे लगाए। यह घटना अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। केजरीवाल ने कहा था कि, उनकी गुजरात में एंट्री से सत्‍तारूढ़ भाजपा डर रही है..इसलिए ऐसी हरकतें करवा रही है।

आमजन का दिल जीतने की कोशिश

आमजन का दिल जीतने की कोशिश

पिछले दिनों केजरीवाल ने सूरत में एक ऑटो वाले के यहां खाना खाया था, तब उन्‍होंने पुलिस सिक्‍योरटी लेने से इनकार कर दिया था। आम आदमी पार्टी के गुजरात इकाई के नेताओं के अनुसार, आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गुजरात चुनाव फतह करने के लिए रणनीतियां बनाई हैं। दो-तीन दिन पहले ही आगामी चुनावों को लेकर केजरीवाल ने पंजाब के विधायकों के साथ मीटिंग की थी। जहां तय हुआ कि वे विधायक भी चुनाव प्रचार का हिस्‍सा होंगे। केजरीवाल स्‍वयं दौरे पर दौरे कर रहे हैं। उन्‍हेांने आमजनों के लिए कई अहम वादे किए हैं। आप अब तक 29 उम्‍मीदवार घोषित कर चुकी है।

ये रही अब तक घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट

ये रही अब तक घोषित उम्मीदवारों की लिस्ट

तीसरी लिस्ट में जारी किए गए 10 नाम
कैंडिडेट्स विधानसभा सीट
कैलास गढ़वी मांडवी (कच्छ)
दिनेश कापडिया दाणीलीमडा
बिपिन गामेती खेडब्रह्मा
डॉ. रमेश पटेल डीसा
लालेश पटेल पाटण
कल्पेश पटेल वेजलपुर
विजय चावडा सावडी
प्रफुल्ल वसावा नांदोद
जीवन जुंगी पोरबंदर
अरविंद गामीत निजर

दूसरी लिस्ट में जारी किए गए 9 नाम
कैंडिडेट्स विधानसभा सीट
निमिषाबेन खूंट गोंडल
भरतभाई वाखला देवगढ़ बरिया
विपुलभाई सखीया धोराजी
विक्रमभाई सोराणी वांकानेर
प्रकाशभाई कॉन्ट्रैक्टर सूरत-चोर्यासी
करशनभाई करमुर जामनगर नॉर्थ
पीयूष परमार मांगरोल
राजूभाई करपडा चोटीला
जेजे मेवाड़ा असरवा

पहली लिस्ट में जारी किए गए 10 नाम
कैंडिडेट्स विधानसभा सीट
भीमाभाई चौधरी दियोदर
वशराम सागठिया राजकोट ग्राम्य
सागर रबारी बेचराजी
अर्जुन राठवा छोटा उदेपुर
राम धडुक कामरेज (सूरत)
शिवलाल बारसिया राजकोट दक्षिण
सुधीर वाघाणी गारीयाधार
राजेंद्र सोलंकी बारडोली
ओमप्रकाश तिवारी नरोडा
जगमाल वाला सोमनाथ

Recommended Video

    Video: Arvind Kejriwal के सामने लगे Modi-Modi के नारे, ऐसा था रिएक्शन | वनइंडिया हिंदी | *Politics

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+