गुजरात आएंगे दिल्ली के CM केजरीवाल, राजकोट में करेंगे चुनावी जनसभा, दिखाएंगे आप का दम

राजकोट। इस साल होने जा रहे गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी (आप) भी जोर-शोर से तैयारियां कर रही है। आज "आप" सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल यहां आ रहे हैं। उनकी पहली चुनावी जनसभा राजकोट में होगी। इससे पहले केजरीवाल ने भरूच में आदिवासी सम्मेलन किया था। जहां उन्होंने आदिवासी वोट बैंक की खातिर आम भारतीय ट्राइबल पार्टी के साथ गठबंधन किया।

Delhi CM arvind Kejriwal Rally in rajkot ahead of gujarat assembly elections 2022

अरविंद की चुनावी जनसभा
अब आम आदमी पार्टी की गुजरात इकाई से जानकारी मिली है कि, अरविंद केजरीवाल राजकोट के शास्त्री मैदान पर जनसभा को संबोधित करने के साथ ही कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट करके संबंधित मुद्दों पर बातचीत करेंगे। आप से जुड़े सूत्रों का कहना है कि,अरविंद केजरीवाल लगातार अपने गुजरात दौरे के मद्देनज़र पार्टी इकाई को और अधिक मज़बूती प्रदान का प्रयास जारी रख रहे हैं। अरविंद केजरीवाल आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार नज़र आ रहे हैं। वह खुद को कांग्रेस के विकल्प के तौर पर भी देख रहे हैं।

Delhi CM arvind Kejriwal Rally in rajkot ahead of gujarat assembly elections 2022

राजकोट में ही रुकेंगे केजरीवाल
आम आदमी पार्टी प्रदेश संयोजक गोपाल इटालिया ने कहा है कि, गुजरात में उनकी पार्टी को बहुत रिस्पॉन्स मिल रहा है। भाजपा के नेता गुजरात में आम आदमी पार्टी से डरे हुए हैं और इसीलिए वह पोस्टर फाड़ने जैसे कामों को अंजाम दे रहे हैं। इसी के साथ गोपाल इटालिया ने जिला और प्रदेश प्रशासन से अरविंद केजरीवाल पर हमला होने की आशंका व्यक्त करते हुए विशेष सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने भाजपा और उनके कार्यकर्ताओं पर अरविंद केजरीवाल के पोस्टर फाड़ने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि, अपने एक दिवसीय गुजरात दौरे के दौरान केजरीवाल 11 मई को राजकोट में ही ठहरेंगे। उसके बाद अगले दिन वापस दिल्ली के लिए उनकी रवानगी होगी।

Delhi CM arvind Kejriwal Rally in rajkot ahead of gujarat assembly elections 2022

आम आदमी पार्टी की तिरंगा यात्रा
गुजरात में आप के नेताओं ने कुछ समय पहले यह ऐलान किया था कि, वे रोज तिरंगा यात्रा निकालेंगे। उन्होंने कहा था कि, तिरंगा यात्रा निकालना जुर्म नहीं है, और यदि भाजपा सरकार केस भी दर्ज कराएगी तो वे केसों से भी नहीं डरेंगे।

Delhi CM arvind Kejriwal Rally in rajkot ahead of gujarat assembly elections 2022

182 सीटों पर होना है यहां चुनाव
गुजरात में इस साल दिसंबर में चुनाव होंगे। अब तक 5 राज्यों उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में चुनाव हो चुके हैं। अब सियासी पार्टियों का फोकस गुजरात समेत अन्य राज्यों पर है। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर समेत 5 राज्यों का चुनाव परिणाम 10 मार्च को आया था, जिसमें एक राज्‍य 'आप' ने जीता और बाकी में भाजपा ने सरकार बनाई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+