सिसोदिया बोले- मैं ईमानदार हूं CBI से नहीं डरता, केजरीवाल ने जताई 2-3 दिन में गिरफ्तारी की आशंका
भावनगर। गुजरात आए आम आदमी पार्टी के चीफ व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने यहां लोगों को संबोधित किया। केजरीवाल ने कहा कि, हम गुजरात में भी मुफ्त बिजली-पानी देंगे। 10 लाख सरकारी नौकरियां निकालेंगे। वहीं, सिसौदिया बोले कि, दिल्ली में हमने 2 लाख सरकारी और 10 लाख निजी नौकरियां दी हैं। ऐसा गुजरात में भी होगा।'
Recommended Video

भावनगर (गुजरात) में लोगों को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सत्तारूढ़ भाजपा पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा कि, हमारी सरकार में मनीष सिसोदिया जी का काम बहुत अच्छा हुआ...इन्होंने शिक्षा व्यवस्था में चार चांद लगा दिए। मगर..अब भाजपा की सरकार हमें काम करने नहीं दे रही। केजरीवाल ने कहा कि, सिसौदिया जी के केंद्र ने सीबीआई भिजवा दी। मैं सुन रहा था कि वे अगले 10 दिनों के भीतर मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर सकते हैं। मगर..हमारी गुजरात में एंट्री से भाजपा बेहद डर गई है..और अब मुझे लगता है कि वे अगले 2-3 दिनों में सिसौदिया जी को गिरफ्तार कर लेंगे।'

वहीं, भावनगर में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी लोगों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा कि, मैं कहना चाहता हूं कि मैं एक ईमानदार व्यक्ति हूं और मैं सीबीआई से नहीं डरता। उन्होंने कहा कि, दिल्ली में हमने 2 लाख सरकारी और 10 लाख निजी नौकरियां दी हैं... देश भर के लोगों में यह तेजी से बढ़ता उत्साह ही भाजपाइयों के लिए सिरदर्द बन गया, और सीबीआई को मेरे पीछे लगा दिया। सीबीआई को मुझ पर शिकंजा कसने के लिए भेजा जा रहा है। मगर मैं डरूंगा नहीं।'












Click it and Unblock the Notifications