अहमदाबाद: नानूकाका एस्टेट के केमिकल प्लांट में हुए 5 धमाकों से 12 मजदूरों की मौत, 14 बचाए गए

अहमदाबाद। गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में नानूकाका एस्टेट स्थित एक केमिकल प्लांट में आज एक के बाद एक कई धमाके हुए। जिससे वहां कपड़ा गोदाम में आग लग गई। परिसर के अंदर उस समय काफी लोग मौजूद थे। दीवार ढहने के चलते कई लोग मलबे में ही दबकर मर गए। जबकि, कई की जान ब्लास्ट ने ले ली।

Recommended Video

    Ahmedabad Explosion: गोदाम में विस्फोट से 12 लोगों की मौत, PM Modi ने जताया शोक | वनइंडिया हिंदी
    Death toll in the fire at a textile godown on Piplaj road in Ahmedabad reaches 9, And 14 people saved

    14 लोग बचाए गए,12 मौतों की पुष्टि
    शाम को न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट में बताया गया कि, इस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। कई शव अभी और दबे होने की आशंका है। जलते हुए कपड़ा गोदाम से तीन लोगों को बचाया भी गया है।आग बुझाने के लिए अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (एएफईएस) का दस्ता पहुंचा। एक दर्जन दमकल की गाड़ियां आईं। अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (एएफईएस) के प्रमुख मिनोच दस्तूर ने कहा कि, इस हादसे के दौरान मौके से कई लोगों को बचाया गया। जबकि कुछ अन्य संभवतः मलबे के नीचे दब गए। दस्तूर ने बताया कि, कपड़े गोदाम में आग उससे सटे प्लांट में विस्फोट के कारण लगी। यहां रासायनिक कारखाने के बगल में ही कपड़ा गोदाम स्थित था। जिसकी दीवार ध्वस्त हो गई और आग लग गई। आग से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

    Death toll in the fire at a textile godown on Piplaj road in Ahmedabad reaches 9, And 14 people saved

    मिनोच दस्तूर के मुताबिक, आग बुझाने के लिए अहमदाबाद फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज (एएफईएस) के 12 वाहन लगा दिए गए थे। तब एक चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि, उस परिसर में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं था।' हादसे के बाद अब केमिकल प्लांट के संचालकों पर कड़ी कार्रवाई हो सकती है। वहीं, इस मामले पर टेक्सटाइल गोदाम के मालिक ने कहा, 'मेरे नुकसान के लिए यहां चल रहा रासायनिक कारखाना जिम्मेवार है, जो कि अवैध रूप से चल रहा था।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+