Covid-19 vaccine: टीका लगवाने के बाद राजकोट के 20 पुलिसकर्मियों की हालत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

Covid-19 vaccine side effects, राजकोट। देशी कोरोना-वैक्सीन के डोज फ्रंटलाइन वर्कर्स को दिए जा रहे हैं। इस दरम्यान गुजरात में राजकोट पुलिस मुख्यालय में भी टीकाकरण अभियान चला। हालांकि, वैक्सीन लगवाने के बाद करीब 20 पुलिसकर्मियों पर इसका दुष्प्रभाव देखने को मिला। उन्हें बुखार आ गया और शरीर में झुनझुनी होने लगी। जिसके चलते सभी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पता चला है​ कि, जिन पुलिसकर्मियों पर वैक्सीन का विपरीत असर हुआ, वे सभी मुख्यालय में बतौर प्रशिक्षु कार्यरत हैं।

Covid-19 vaccine side effects on 20 of the policemen of Rajkot district, admitted in civil hospital | Coronavirus disease (COVID-19)

राजकोट में हुआ ऐसा
वैक्सीन लगवाने के बाद रविवार को उनके शरीर में दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिला था, लेकिन सोमवार सुबह बुखार और झुनझुनी की समस्या पैदा होने पर सभी को तत्काल सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने कहा कि, फर्स्ट एड के बाद इनकी तबियत में सुधार आया। उन्होंने कहा कि, उनमें कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं देखा गया है।

इधर, साइड इफेक्ट नहीं
वहीं, अतिरिक्त कलक्टर परिमल पंडया ने बताया कि राजकोट जिले के राजस्व विभाग के सभी वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों को भी वैक्सीन लगाई गई थी। यहां 700 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों को वैक्सीन लगी, लेकिन इनमें से एक भी कर्मचारी या अधिकारी में दुष्प्रभाव नहीं देखा गया।

Covid-19 vaccine side effects on 20 of the policemen of Rajkot district, admitted in civil hospital | Coronavirus disease (COVID-19)

वडोदरा में हो गई थी मौत
2 दिन पहले ही यहां के वडोदरा जिले में एक सफाई कर्मचारी की कोरोना वैक्सीन (Covid-19 Vaccine) लगने के कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई थी। उसकी उम्र 30 साल थी। उसकी पहचान जिग्नेश सोलंकी के तौर पर हुई, जो कि वड़ोदरा महानगर पालिका में सफाई कर्मचारी था। उसकी पत्नी दिव्या ने बताया कि, सोलंकी को रविवार सुबह वैक्सीन लगी थी। कुछ घंटे बाद वह घर पर बेहोश हो गया। जिसके बाद उसे शहर के एसएसजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+