कोरोना वायरस: गुजरात में संक्रमितों का रिकवरी रेट हुआ 96% के पार, लेकिन 4.69 लाख लोग क्वारंटाइन
अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोना महामारी अब तेजी से काबू होती जा रही है। यहां कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट बढ़कर 96 पर्सेंट के पार चला गया है। यानी, हर 100 मरीजों से 96 स्वस्थ हो चुके हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा 258,342 पहुंच गया है। वहीं, अभी 4.69 लाख लोग क्वारंटाइन में हैं। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि, बुधवार को कोरोना के 490 नए संक्रमित ही मिले। इसके अलावा सक्रिय मरीज घट कर 5748 हो गए हैं, जिनमें से 51 लोग ही वेंटिलेटर पर हैं।

Recommended Video
स्वास्थ्य विभाग की ओर से बताया गया कि, अस्पतालों से अब तक छुट्टी पाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 2,47,223 हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 707 और कोरोना को हराकर स्वस्थ हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई। दोनों मौतें अहमदाबाद में हुईं। अब तक कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर 4371 हो गया है। राज्य में बुधवार को सामने आए 490 नए मरीजों में से सबसे अधिक 105 अहमदाबाद जिले के हैं। इनमें शहर के 102 और तीन मरीज जिले के अन्य भागों के हैं।

सूरत जिला नए मरीजों के मामले में दूसरे स्थान पर रहा, जहां 98 मरीजों की पुष्टि हुई। इसके अलावा वडोदरा जिले में 94, राजकोट जिले में 65, गांधीनगर जिले में 14 एवं जामनगर जिले मे 8 नए मरीजों की पुष्टि हुई। राज्य में अब तक कोरोना के कुल मामले 25,73,34 हो गए हैं। एक हेल्थ-ऑफिसर ने बताया कि, गुजरात राज्य में बुधवार को अहमदाबाद शहर में कोरोना के दो मरीजों की मौत हो हो गई है। प्रदेश में अब तक 4371 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि, "बुधवार को 707 मरीजों के स्वस्थ होने पर उन्हें डिस्चार्ज किया गया। रिकवरी रेट भी लगातार बढ़ी है।"












Click it and Unblock the Notifications