गुजरात: संक्रमित महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, 1 बच्चा कोरोना पॉजिटिव और दूसरा निगेटिव, सब हैरान
महेसाणा। गुजरात में एक 30 वर्षीय कोरोनाग्रस्त महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जिनमें से लड़का पॉजिटिव और लड़की निगेटिव पैदा हुई। वायरस के संक्रमण का यह मामला देख डॉक्टर भौचक्के रह गए। गुजरात में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है। इस मामले के बारे में स्वास्थ्य विभाग ने रिपोर्ट संदिग्ध मानी है और नवजातों का फिर से सैंपल लेने को कहा है।
Recommended Video

महिला को जुड़वां बच्चे वडनगर के मोलीपुरा में हुए हैं। जहां कोरोना संक्रमित हसुमति बेन परमार ने शनिवार को वडनगर के मेडिकल हॉस्पिटल में जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। क्योंकि, मां कोरोना वायरस से संक्रमित थी, ऐसे में दोनों नवजात बच्चों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए। जब उन नवजातों की रिपोर्ट आई, तो डॉक्टर्स चौंक गए, क्योंकि जुड़वा बच्चों में से लड़के की रिपोर्ट पॉजिटिव और लड़की की रिपोर्ट निगेटिव आई। इस संबंध में वडनगर मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट एचडी पालेकर का कहना है कि, बच्चों को ब्रेस्ट फीडिंग भी नहीं कराई गई है। दोनों बच्चे एक साथ हैं। ऐसे में दोनों बच्चों की रिपोर्ट अलग-अलग नहीं हो सकती, इसलिए दो दिनों बाद बच्चों का फिर से सैंपल लेकर जांच की जाएगी।
इधर, भावनगर में भाई-बहन को कोरोना
भावनगर जिले में भाई-बहन को कोरोना का मामला सामने आया है। जिले की जेसर तहसील के उगलवाण गांव में रहने वाले 6 वर्ष के बच्चे और उसकी 7 वर्ष की बहन की रिपोर्ट पॉजिविट आई है। दोनों के पहले कोरोना पॉजिटिव मरीज के संपर्क में आने का पता चला है जो सूरत से बस में साथ आए थे। इन्हें पहले समरस होस्टल में क्वारन्टाइन में रखा गया था। बाद में दोनों के नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे गए। जहां दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।












Click it and Unblock the Notifications