गुजरात: 24 घंटे में कोरोना के मरीज दोगुने, सबसे ज्यादा अहमदाबाद में, सूरत में 1 हफ्ते में 5 गुना बढ़े

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में 24 घंटे में कोरोना के मरीज दोगुना हो गए। कल यहां 2265 मामले दर्ज किए गए। इससे पहले 3 जनवरी को यह संख्या 1259 थी। मरीजों का अब सर्वाधिक आंकड़ा अहमदाबाद एवं सूरत से ही सामने आ रहा है। सूरत में कोरोना के नए केस और सक्रिय मरीज एक हफ्ते में ही पांच गुना बढ़ गए हैं। वहीं, आईएमए (इंडियन मेडिकल एसोसिएशन) ने गुजरात सरकार को अलर्ट किया है। उच्च न्यायालय ने अपने परिसर में आम जनता के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, 'पार्टी-इन-पर्सन' को प्रवेश के लिए 48 घंटे तक पुराने कोविड निगेटिव सर्टिफिकेट लाने को अनिवार्य कर दिया है।

covid 19 gujarat news today: 2265 new patients in last 24 hours, High Court bans entry of public

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, गुजरात में अब तक 8 लाख 37 हजार 293 संक्रमित मिल चुके हैं। जिनमें से 10 हजार 125 लोगों की मौत हो गई। वहीं, अब तक 8 लाख 19 हजार 287 मरीज डिस्चार्ज हो चुके हैं। फिलहाल 7881 सक्रिय मरीज हैं, जिनमें से 18 मरीज वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 7863 मरीजों की हालत स्थिर हैं। शहरों की बात की जाए तो सूरत में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 1413 पर पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में ही इनकी संख्या 400 से ज्यादा बढ़ी।

covid 19 gujarat news today: 2265 new patients in last 24 hours, High Court bans entry of public

गुजरात में अब एक्टिव केस 7881 हैं और इनमें से 1413 सूरत में हैं। बढ़ते केसों पर नजर डालें तो पाते हैं कि अहमदाबाद-सूरत में स्थिति चिंताजनक हो गई है और नाइट कर्फ्यू बेअसर रहा है। इस स्थिति को देखते हुए अहमदाबाद स्थित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की गुजरात इकाई ने राज्य सरकार को अलर्ट किया है। आईएमए का कहना है कि, सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। मसलन, स्कूलों को ऑनलाइन करें, सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक सभाएं बंद करें।

covid 19 gujarat news today: 2265 new patients in last 24 hours, High Court bans entry of public

आईएमए के एक अधिकारी ने अभी कहा कि, प्राथमिक स्कूलों में ऑफलाइन कक्षाओं को बंद कर देना चाहिए। विवाह, सामाजिक, धार्मिक या राजनीतिक कार्यों के लिए हॉल में क्षमता का 25 फीसदी की ही अनुमति मिले, अधिकतम 200 लोग ही हों। खुले जगहों में 350 से ज्यादा न हों। यह भी कहा गया है कि, अब रेस्तरां, जिम और सिनेमा हॉल 50% क्षमता के साथ संचालित किया जाना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+