Covid 19: गुजरात में फिर लगेगा लॉकडाउन?, हाईकोर्ट ने सरकार को दिए कर्फ्यू के निर्देश
गांधीनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृहराज्य गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों में तेजी आने पर कोविड गाइडलाइंस की सख्ती शुरू हो गई है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को वीकेंड-कर्फ्यू का निर्णय लेने के निर्देश दिए हैं। हाईकोर्ट ने माना है कि, गुजरात में फिर से लॉकडाउन की जरूरत है। दरअसल, इस राज्य में अब रोज 2 हजार से ज्यादा नए कोरोना मरीज पाए जा रहे हैं। सोमवार के दिन तो हद ही हो गई, उस रोज यहां 1 दिन में 3000 से ज्यादा नए कोरोना रोगी मिले।

गुजरात में ऐसा पहली बार हुआ है, जब 24 घंटे की अवधि में यहां रिकॉर्ड 3160 कोरोना रोगी पाए गए। वहीं, कुल तादाद बढ़कर अब 3,21,598 पहुंच गई है। जिनमें से 4,581 लोगों ने दम तोड़ दिया और 3,00,765 ठीक हो गए। मौजूदा समय में राज्य में कोरोना के 16,252 सक्रिय मरीज हैं। इसके अलावा कोरोना टेस्ट की बात करें तो प्रदेश में अब तक 1,40,49,043 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

वैक्सीनेशन प्रोग्राम में भी तेजी आई है। अब तक 76,89,507 वैक्सीन मुहैया कराई जा चुकी हैं। रिकवरी रेट में मामूली सुधार देखने को मिला है। यह अब 93.5% है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, बीते रोज कोरोना के कारण 15 लोगों की मौत हो गई, जिनमें से सबसे ज्यादा 7 मौतें सूरत में हुईं।

हालांकि, इस बीच राहत की बात यह रही कि 2038 मरीज ठीक भी हुए। फिलहाल अकेले सूरत में 3,965 मरीज उपचाराधीन हैं।
किस जिले में कुल कितने मामले?
75,994 अहमदाबाद
68,648 सूरत
36,230 वडोदरा
28,293 राजकोट
11,810 जामनगर
9,875 गांधीनगर
7,816 मेहसाणा
7,232 भावनगर
5,856 जूनागढ़
5,140 कच्छ
4,963 बनासकांठा
4,923 पंचमहल












Click it and Unblock the Notifications