कोरोना का कहर: गुजरात में 749 मौतें, 6379 एक्टिव केस, सभी जिलों का जानिए हाल
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 12 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 30 लोगों की मौत हुई। जबकि, 300 से ज्यादा नए मरीज मिले। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 12539 हो गए। यहां अकेले अहमदाबाद में संक्रमितों की संख्या 9 हजार से ज्यादा हो गई है। भारत सरकार के पोर्टल mohfw.gov.in एवं कोरोना ट्रैकर www.covid19india.org से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अकेले अहमदाबाद में ही कोरोना से 600 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। पूरे गुजरात की बात करें, तो कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा 749 हो गया है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अपडेट्स देखें तो 5219 लोग ठीक भी हुए हैं।
Recommended Video

गुजरात में अब 6379 एक्टिव केस
विगत 24 घंटों में अकेले अहमदाबाद में 26 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ा। इसके अलावा सूरत, गांधीनगर, पाटण और साबरकांठा में एक-एक मरीज ने दम तोड़़ा। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, 30 मृतकों में से 15 की मौत कोरोना के साथ-साथ अन्य गंभीर बीमारियों से हुई वहीं शेष आधे की मौत का प्राथमिक कारण कोरोना वायरस है। बहरहाल, 47 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। वहीं, 6524 मरीजों की हालत स्थिर बताई गई है।

किस जिले में अब तक कितनी मौतें
अहमदाबाद में सर्वाधिक-602
सूरत-56
वडोदरा-32
आणंद-8

किस जिले में अब तक कितनी मौतें
भावनगर-8
गांधीनगर-8
पंचमहाल-6
बनासकांठा-4

किस जिले में अब तक कितनी मौतें
पाटणं-4
अरवल्ली-3
भरूच-3
मेहसाणा-3

किस जिले में अब तक कितनी मौतें
साबरकांठा-3
जामनगर-2
राजकोट-2
कच्छ-1

किस जिले में अब तक कितनी मौतें
बोटाद-1
वलसाड-1
खेड़ा-1
महीसागर-1












Click it and Unblock the Notifications