गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 85 हजार पार, इनमें से 30 हजार सिर्फ अहमदाबाद के

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 85 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 1212 नए मरीज मिले। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 85,678 हो गए। जिनमें से 30 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए हैं। वहीं, वर्तमान में सूरत यहां का कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। इस शहर में अब रोज अहमदाबाद से भी ज्यादा नए कोरोना मरीज मिल रहे हैं। संक्रमितों का आंकड़ा सूरत में 18 हजार पार जा चुका है।

गुजरात: कोरोना से अब तक 2883 मौतें

गुजरात: कोरोना से अब तक 2883 मौतें

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, कोरोना के कारण राज्यभर में अब तक 2883 मौतें हो चुकी हैं। जिनमें से 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई। वहीं, सूरत में भी 600 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। बीते 24 घंटों के दरम्यान गुजरात में 14 लोगों की जान गई। जिनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें सूरत जिले में दर्ज की गईं। अहमदाबाद में 3 और जूनागढ़ में 2 मरीजों ने दम तोड़ा। कच्छ, पाटण और वडोदरा में एक-एक मरीज की मौत हुई।

एक दिन में सर्वाधिक 72 हजार से ज्यादा टेस्ट

एक दिन में सर्वाधिक 72 हजार से ज्यादा टेस्ट

सुबह से आज रात तक, गुजरात में अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना टेस्ट किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि, एक दिन के भीतर 72,258 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। वहीं, टेस्ट्स की कुल संख्या 16,95,325 हो चुकी है। इतना ही नहीं, शनिवार को राज्य में 980 मरीजों को डिस्चार्ज भी किया गया।

अब भी 14 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज

अब भी 14 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज

गुजरात में सक्रिय मरीजों की संख्या अभी भी 14 हजार ही बनी हुई है। ताजा गणना के मुताबिक, 14538 एक्टिव मरीज हैं। जिननमें से 85 वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 14453 की हालत स्थिर बताई जा रही है। राज्य में अब तक 68,257 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।

किस जिले में कितने नए मरीज मिले?

किस जिले में कितने नए मरीज मिले?

राज्य में शनिवार को कोरोना से संक्रमित 1212 लोगों में सबसे अधिक 238 नए मामले सूरत जिले में सामने आए। इसके अलावा-
अहमदाबाद में-179
वडोदरा में-122
राजकोट में-99
जामनगर में-80
अमरेली में-67
भावनगर में-58
पंचमहाल में-36
भरूच में-32
गांधीनगर में-27

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+