गुजरात में 80 हजार के करीब पहुंची कोरोना संक्रमितों की संख्या, वायरस से अब तक 2802 जानें गईं

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 80 हजार के करीब पहुंच गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 1033 नए मरीज मिले। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 79,816 हो गए। जिनमें से 28 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए हैं। वहीं, सूरत अब कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। इस शहर में रोज अहमदाबाद से भी ज्यादा नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। कुल संक्रमितों का आंकड़ा यहां 17175 पहुंच गया है।

गुजरात: कोरोना से अब तक 2802 मौतें

गुजरात: कोरोना से अब तक 2802 मौतें

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, कोरोना के कारण राज्यभर में अब तक 2802 मौतें हो चुकी हैं। जिनमें से 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई। वहीं, सूरत में भी 600 से ज्यादा मौतें हो चुकी हैं। बीते 24 घंटों के दरम्यान गुजरात में 15 लोगों की जान गई। जिनमें अहमदाबाद-3, सूरत-3, राजकोट-2, वडोदरा-2, भावनगर-2 एवं मोरबी-2 शामिल हैं। इनके अलावा एक मरीज ने गिर सोमनाथ में दम तोड़ा।

अब तक 13,58,364 कोरोना टेस्ट हुए

अब तक 13,58,364 कोरोना टेस्ट हुए

राज्यभर में अब तक 13,58,364 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। राज्य सरकार के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, बीते सोमवार को 45,540 लोगों का कोरोना टेस्ट किया गया। 10 लाख की संख्या पर 1,174.9 मरीज मिलने का औसत रहा है। 19,994.8 टेस्ट प्रति मिलियन पर हुए। बहरहाल राज्य में 14435 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 68 वेंटिलेटर पर हैं, जबकि 14,366 की हालत स्थिर बताई गई है।

62,579 मरीज ठीक हुए

62,579 मरीज ठीक हुए

गुजरात में अब तक 62,579 मरीजों को छुट्टी दी जा चुकी है। जिनमें से ज्यादातर अस्पताल से घर लौट चुके हैं। रिकवरी रेट में सुधार हुआ है और यह बढ़कर 78.5% हो गया है। यानी हर 100 में से 78 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त हो रहे हैं। मृत्युदर 3.5% है।

कहां कितने नए कोरोना मरीज मिले?

कहां कितने नए कोरोना मरीज मिले?

राज्य में सोमवार को मिले कुल 1033 कोरोना मरीजों में सबसे अधिक 243 नए मरीज सूरत जिले में पाए गए। उसके बाद अहमदाबाद जिले में 158, वडोदरा में 109, राजकोट में 92, जामनगर में 44, गांधीनगर में 32, भावनगर व पंचमहाल जिले में 29-29,अमरेली में 28, कच्छ में 24, मोरबी में 22, पाटण व जूनागढ़ जिले में 21-21 मामले सामने आए।

वे जिले ​जिनमें हैं ज्यादा सक्रिय मरीज

वे जिले ​जिनमें हैं ज्यादा सक्रिय मरीज

3,436 अहमदाबाद
2,824 सूरत
1,465 राजकोट
1,266 वडोदरा
516 मेहसाणा
496 जामनगर
403 अमरेली
392 पंचमहल
349 सुरेंद्रनगर
340 भावनगर

गुजरात देश में अब 10वें नंबर पर

गुजरात देश में अब 10वें नंबर पर

देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 27 लाख के पार जा चुका है। भारत भर में अब तक 3,09,41,264 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं। 6,75,347 सक्रिय मरीज हैं। जबकि, 19,78,773 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। 51,956 की डेथ हो चुकी है। सभी राज्यों में मिजोरम ही ऐसा प्रांत है जहां कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई।

ये राज्य सर्वाधिक प्रभावित हैं-

ये राज्य सर्वाधिक प्रभावित हैं-

1- महाराष्ट्र
2- तमिलनाड़ु
3- आंध्र प्रदेश
4- कर्नाटक
5- यूपी
6- दिल्ली
7- पं. बंगाल
8- बिहार
9- तेलंगाना
10- गुजरात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+