गुजरात में कोरोना संक्रमित 71 हजार पार: 54,138 लोग ठीक हुए, 14 हजार का चल रहा इलाज
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 71 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 1,078 नए मरीज मिले। इसी के साथ कुल कोरोना पॉजिटिव केस बढ़कर 71,064 हो गए। जिनमें से 26 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए हैं। वहीं, सूरत महीनेभर से यहां कोरोना का सबसे बड़ा हॉटस्पॉट बना हुआ है। यहां रोज अहमदाबाद से ज्यादा नए कोरोना मरीज सामने आ रहे हैं। इस शहर में अब संक्रमितों का आंकड़ा भी 15,810 हो गया है।

गुजरात: कोरोना के केस 71 हजार पार
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, कोरोना के कारण राज्यभर में अब तक 2,654 मौतें हो चुकी हैं। जिनमें से 1 हजार से ज्यादा लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई। वहीं, सूरत में 687 मौतें हो चुकी हैं। बीते रोज एक दिन में हुई 25 मौतों में से सबसे ज्यादा 9 सूरत में हुईं। इसके अलावा अहमदाबाद में रविवार को 153 नए संक्रमित मिले।

राज्यभर में 14,272 एक्टिव मरीज
गुजरात में कोरोना के सक्रिय मरीजों की बात की जाए तो यह संख्या हफ्तेभर से 14 हजार से ज्यादा बनी हुई है। फिलहाल यहां 14,272 एक्टिव मरीज हैं, जिनमें से 73 की हालत गंभीर बताई गई। दूसरी ओर अहमदाबाद में सक्रिय मरीजों की संख्या 3,766 है। जबकि, अब तक संक्रमितों का कुल आंकड़ा 27,898 हो चुका है।

अब तक 54,138 लोग ठीक हुए
ठीक हुए लोगों की संख्या भी अब तेजी से बढ़ रही है। रिकवरी का आंकड़ा अब 54,138 हो गया है। यानी इतने लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। रविवार को भी 1311 रोगी स्वस्थ हुए। गौर किया जाए तो यह दूसरा मौका है जब 13 सौ से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। इससे पहले 7 अगस्त को 1370 मरीज ठीक हुए थे।

रिकवरी रेट बढ़कर 76.18% हुआ
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, गुजरात में अब कोरोना के मरीजों की रिकवरी की दर अब 76.18 प्रतिशत पर पहुंच चुकी है। वहीं, मृत्युदर 3.7% है। यहां 10 लाख लोगों में 1,046 वायरस से संक्रमित पाए गए।












Click it and Unblock the Notifications