गुजरात में 46,504 लोगों ने दी कोरोना को मात, टेस्ट संख्या 8 लाख पार, सभी जिलों का जानिए हाल
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 63 हजार पार चला गया है। यहां हर रोज औसतन 1 हजार से ज्यादा मरीज सामने आ रहे हैं। अब तक कोरोना के कुल मामले 63,675 हो चुके हैं। हालांकि, देश में गुजरात की रैंक सुधरी है। शुरूआत में गुजरात तीसरा ऐसा राज्य था, जहां कोरोना के सर्वाधिक मरीज मिल रहे थे। मगर, अब यह 9वें नंबर पर चल रहा है।
47,99,21 लोग क्वारंटाइन में
राज्य के स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में अब तक कोरोना के 81,35,81 टेस्ट हो चुके हैं। इसके अलावा 46,689 लोग ठीक हो चुके हैं। बीते रोज 800 से ज्यादा लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। वहीं, अभी सक्रिय मरीजों की तादाद 14,504 बताई गई है। 2486 लोगों की मौत भी हो चुकी है। राज्यभर में 47,99,21 लोग क्वारंटाइन में हैं।
गुजरात में 53631 पहुंच गई कोरोना संक्रमितों की संख्या, सूरत से दूसरी बार 300 से ज्यादा रोगी मिले
राज्यभर में 2486 लोगों की मौत
गुजरात में कोरोना से सबसे प्रभावित शहरों की बात करें तो अहमदाबाद पहले तथा सूरत दूसरे नंबर पर हैं। अहमदाबाद में कोरोना के कुल 25 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 21 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, सूरत में यह संख्या 14 हजार से ज्यादा हो गई है। हालांकि, अब तक सूरत में 9833 मरीज ठीक होकर घर भी जा चुके हैं।
सभी जिलों का हाल
जिला
/
सक्रिय
मरीज
/
कोरोना
के
टेस्ट
/
ठीक
हुए
मरीज
/क्वारंटाइन
/
मौतें
अहमदाबाद
3523
280041
21692
240384
1603
सूरत
3813
120950
9320
36430
435
गांधीनगर
290
16170
1206
18753
45
अमरेली
221
13395
254
18054
8
आणंद
63
12666
424
5800
13
अरवल्ली
26
8936
262
1861
24
बनासकांठा
117
16766
605
3428
16
भरूच
289
10621
609
35952
11
भावनगर
423
24273
1047
4125
26
बोटाद
58
7225
198
128
5
छोटा
उदयपुर
50
9577
121
2329
2
दाहोद
425
12145
185
1824
5
डांग
9
2959
11
233
0
राजकोट
998
543
21676
957
9373
30
जामनगर
357
18600
445
3985
15
कुल
14572
813581
46504
479921
2486