गुजरात में 1 दिन के भीतर हुए साढ़े 21 हजार से ज्यादा कोरोना टेस्ट, सं​क्रमण के अब तक के सबसे ज्यादा 1110 नए मामले दर्ज

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। यहां अब एक दिन के भीतर ही 1110 नए कोरोना मरीज मिले हैं। यह संख्या अब तक किसी एक दिन में मिले मरीजों के मुकाबले ज्यादा है। इसके अलावा राज्य सरकार ने एक दिन में साढ़े 21 हजार से ज्यादा लोगों की टेस्टिंग का रिकॉर्ड बनाया है। यानी राज्यभर में पिछले 24 घंटे दौरान 21,708 लोगों की जांच की गई।

गुजरात में 40,365 लोग ठीक हुए

गुजरात में 40,365 लोग ठीक हुए

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात में अब तक 642370 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। जिनमें से 55822 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। हालांकि, राहत की बात यह है कि, कुल मरीजों में से ठीक होने वालों का आंकड़ा भी 40 हजार पार हो गया है। राज्यभर के विभिन्न अस्पतालों में 40,365 लोग ठीक हुए।

सूरत में कुल संक्रमित 12 हजार के पार

सूरत में कुल संक्रमित 12 हजार के पार

नए कोरोना मरीजों के लिहाज से गुजरात के सूरत शहर ने 23वें दिन और कुल मिलाकर 25वीं बार अहमदाबाद को पीछे छोड़ दिया है। बीते 24 घंटों के दरम्यान सूरत में जहां 199 नए मरीज मिले, वहीं अहमदाबाद में 163 मरीज सामने आए। हालांकि, अभी कुल मामलों में अहमदाबाद ही गुजरात का सबसे प्रभावित शहर बना हुआ है। अब तक 25 हजार से ज्यादा संक्रमित अकेले अहमदाबाद शहर में ही मिले हैं। वहीं, सूरत में कुल संक्रमितों की संख्या 12 हजार के पार हो गई है। साथ ही ठीक होने वालों की आंकड़ा भी बढ़कर 8090 पर पहुंच गया है।

4 लाख से ज्यादा लोग क्वारंटाइन में

4 लाख से ज्यादा लोग क्वारंटाइन में

बीते गुरुवार तक की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात भर में 59,21,23 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका था। जबकि, 43,1,823 लोग क्वारंटाइन में थे। वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा देखा जाए तो इस राज्य में मृत्युदर हरियाणा-राजस्थान के मुकाबले ज्यादा चिंताजनक रही है। अब तक गुजरात में 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+