गुजरात में 53631 पहुंच गई कोरोना संक्रमितों की संख्या, सूरत से दूसरी बार 300 से ज्यादा रोगी मिले

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 53 हजार पार चला गया है। लगातार चौथे दिन यहां 1 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। शुक्रवार को 1068 नए संक्रमितों की पहचान हुई, जो कि गुरुवार को मिले 1078 नए मरीजों की तुलना में 10 कम रहे। बहरहाल प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या 53631 पहुंच गई है। इनमें 25 हजार से ज्यादा संक्रमित अकेले अहमदाबाद शहर में मिले।

गुजरात में कोरोना संक्रमित 53 हजार से ज्यादा

गुजरात में कोरोना संक्रमित 53 हजार से ज्यादा

इन दिनों राज्य में सर्वाधिक नए कोरोना मरीज सूरत शहर से सामने आ रहे हैं। सूरत में दूसरी बार एक दिन के भीतर 300 से ज्यादा कोरोना मरीज पाए गए हैं। यहां शुक्रवार को अब तक के सर्वाधिक 309 नए मरीज मिले। इससे पहले 9 जुलाई को 308 मरीज मिले थे। चौंकाने वाली बात यह है कि 71 दिन पहले तक यानी अप्रैल के आखिर तक 25 से कम नए केस आ रहे थे। इसके अगले महीने 28 मई को 50 से ज्यादा केस आने लगे। फिर 30 जून तक रोज के मरीज 200 के पार हो गए थे।

इस तरह अहमदाबाद से आगे निकला सूरत

इस तरह अहमदाबाद से आगे निकला सूरत

सूरत ने नए मामलों के लिहाज़ से लगातार 21वें दिन और कुल मिलाकर 23वीं बार कुल संख्या के आधार पर सर्वाधिक प्रभावित अहमदाबाद को पीछे छोड़ दिया। अब एक दिन में गुजरात में जहां सबसे ज्यादा संक्रमित मिल रहे है, वो है- सूरत। जबकि, अहमदाबाद दूसरे नंबर पर चल रहा है। हालांकि, अब तक सबसे ज्यादा मामले अहमदाबाद में ही सामने आए। अकेले अहमदाबाद में 25 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। सूरत में यह संख्या 10 हजार से ज्यादा है। मालूम हो कि सूरत हीरा एवं कपड़ा उद्योग के विश्वविख्यात केंद्र रहा है, किंतु अब यह गुजरात में वायरस के संक्रमण से बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

राज्यभर के 38 हजार से ज्यादा लेाग ठीक हुए

राज्यभर के 38 हजार से ज्यादा लेाग ठीक हुए

गुजरात में पिछले 24 घंटों के दरम्यान 872 और लोगों के ठीक होने से अस्पतालों से अब तक छुट्टी पाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 38830 पहुंच गया है। गुरुवार को यहां 718 लोगों को अस्पताल से छुट्‌टी दी गई। जिन लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, उनमें से 203 अहमदाबाद, 71 वडोदरा और 237 सूरत के हैं।

12 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज जारी

12 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों का इलाज जारी

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात में कोरोना के अब 12 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। शुक्रवार के दिन राज्य में जहां नए मामले दर्ज हुए, उनमें अहमदाबाद के 176 और वडोदरा के 92 हैं। अब तक सर्वाधिक 25350 मामले और 1568 मौतें अहमदाबाद में दर्ज की गई हैं, जहां 20213 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है।

6 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका

6 लाख लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका

गुरुवार तक की रिपोर्ट के मुताबिक, गुजरात भर में 59,21,23 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। जबकि, 43,1,823 लोग क्वारंटाइन में थे। वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा देखा जाए तो इस राज्य में मृत्युदर हरियाणा-राजस्थान के मुकाबले ज्यादा चिंताजनक रही है। अब तक गुजरात में 2 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+