गुजरात में 12 हजार से ज्यादा कोरोना मरीजों का चल रहा इलाज, 592123 लोगों की जांच हुई

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 52 हजार पार चला गया है। लगातार तीसरे दिन यहां 1 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले। राज्य में अब तक के सर्वाधित 1078 नए मरीज मिले हैं। इसी के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 52563 पर पहुंच गई है। इनमें 25 हजार से ज्यादा संक्रमित अकेले अहमदाबाद शहर में मिले।

बढ़ते संक्रमितों के बीच 37958 लोग ठीक

बढ़ते संक्रमितों के बीच 37958 लोग ठीक

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, गुजरात में कोरोना के अब 12 हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज हैं। प्रदेश में अब तक स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 37958 हो चुका है। पिछले 24 घंटे में 718 लोगों को अस्पताल से छुट्‌टी दी गई। जिन लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, उनमें से 203 अहमदाबाद, 71 वडोदरा और 237 सूरत के हैं। वहीं,अब सक्रिय मामले 12348 हैं, जिनमें से 89 लोग वेंटिलेटर यानी जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं।

592123 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका

592123 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका

गुजरात भर में अब तक कुल 59,21,23 लोगों का कोरोना टेस्ट हो चुका है। जबकि, 43,1,823 लोग क्वारंटाइन में हैं। वायरस से जान गंवाने वालों का आंकड़ा देखा जाए तो इस राज्य में मृत्युदर हरियाणा-राजस्थान के मुकाबले ज्यादा चिंताजनक रही है। अब तक गुजरात में मौतों का कुल आंकड़ा 2325 पहुंच गया है। बीते कुछ दिनों से यहां सूरत जिला महामारी का प्रकोप ज्यादा झेल रहा है।

विगत 24 घंटों में कहां कितने मरीज मिले?

विगत 24 घंटों में कहां कितने मरीज मिले?

विगत 24 घंटों के दौरान एक बार फिर सबसे ज्यादा 256 नए मरीज सूरत में मिले हैं। वहीं, अहमदाबाद में 210 और वडोदरा में 82 मरीज मिले। यहां सूरत में मौतें भी अन्य जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा हुई हैं। बीते रोज सूरत जिले में 14 मौतें, जबकि पांच अहमदाबाद, दो-दो कच्छ, पाटण और वडाेदरा में हुई। कुल मिलाकर पूरे गुजरात में 24 घंटे में कोरोना वायरस के कारण 28 और लाेगों की जान चली गई।

अहमदाबाद पर सबसे ज्यादा असर पड़ा

अहमदाबाद पर सबसे ज्यादा असर पड़ा

कोरोना का दुष्प्रभाव गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद पर सबसे ज्यादा पड़ा है। राज्य में अब तक सर्वाधिक 25174 मामले और 1565 मौतें अहमदाबाद में ही दर्ज की गई हैं। हालांकि, 20,008 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। जून के महीने तक अहमदाबाद देश में मुंबई, दिल्ली व चेन्नई के बाद चौथे नंबर पर रहा। यहां के मेयर तक को भी क्वारंटाइन में जाना पड़ गया था।

अन्य जिले जहां सर्वाधिक मामले सामने आए

अन्य जिले जहां सर्वाधिक मामले सामने आए

सूरत में संक्रमितों की संख्या- 11384, 509 मौतें, 7505 स्वस्थ हुए
वडोदरा में संक्रमितों की संख्या- 3905, 62 मौतें, 3187 स्वस्थ हुए

https://www.dailymotion.com/video/x7t7mxg

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+