गुजरात में कोरोना संक्रमितों की संख्या 51 हजार पार, 12016 लोगों का चल रहा है इलाज
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 51 हजार पार चला गया है। लगातार दूसरे दिन यहां 1 हजार से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। कुल संक्रमित 51485 हो गए हैं, जिनमें से 12016 का अभी भी इलाज चल रहा है। अब तक 37240 लोगों को अस्पतालों से डिस्चार्ज किया जा चुका है। इसके अलावा 2229 की मौत हो चुकी है।

837 मरीज डिस्चार्ज हुए
राज्य के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अहमदाबाद में बीते 24 घंटे में 181 नए मरीज मिले। जबकि, तीन कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया। सूरत में बीते रोज 19 की मौत हुई। वहीं, पूरे राज्य में 28 मरीजों की मौत हो गई। नए मरीजों की बात की जाए तो सूरत में यह संख्या 263 दर्ज हुई है। बुधवार को राज्य में कुल 837 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हुए। अकेले बुधवार को 195 मरीजों ने कोरोना को मात दी, उन्हें अस्पतालों से छुट्टी भी दे दी गई।

कहां-कितने नए मरीज मिले
वडोदरा मनपा में 62
राजकोट मनपा में 43
भरूच में 27
दाहोद में 27
महेसाणा में 24
भावनगर मनपा में 22
गिर सोमवाथ में 21
कच्छ में 21
गांधीनगर में 20
जूनागढ़ मनपा में 20

कहां-कितनों ने दम तोड़ा?
सबसे ज्यादा 19 की मौत सूरत में हुई।
अहमदाबाद में-3
बोटाद-1
दाहोद-1
जूनागढ़-1
महेसाणा-1
वडोदरा-1












Click it and Unblock the Notifications