गुजरात में कोरोना के नए मरीज मिलने का रिकॉर्ड टूटा, 1 दिन में 1 हजार, कुल 50 हजार पार

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां 1026 नए मामले सामने आए। किसी एक दिन में इतने मरीज पहली बार मिले हैं। इसके अलावा सूरत में कोरोना से हुई मौतों का रिकॉर्ड भी टूट गया है। बीते रोज सूरत में वायरस ने 21 लोगों की जिंदगी लील ली। पूरे राज्य में कोरोना से अब तक 2269 लोग मर चुके हैं। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 50,465 हो गए हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में 37,724 नए केस, कुल आकंड़ा 12 लाख के करीब | वनइंडिया हिंदी
    सक्रिय मरीजों की तादाद 11,761

    सक्रिय मरीजों की तादाद 11,761

    राज्य के स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अनलॉक 2 के तीसरे हफ्ते के आखिरी दिन गुजरात में 34 लोगों की जान गई। इसके अलावा 744 लोग ठीक भी हुए। अस्पतालों से अब तक छुट्टी पाने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़कर 36504 हो गया है। साथ ही सक्रिय मरीजों की तादाद 11,761 है। इन लोगों का गुजरात के अंदर विभिन्न अस्तपालों में इलाज चल रहा है।

    5,62,682 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए

    5,62,682 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए

    गुजरात ने 21 जुलाई 2020 तक 5,62,682 लोगों के कोरेाना टेस्ट किए हैं। राज्य की कुल जनसंख्या 6,79,36,000 है। आबादी का यह औसत निकाला जाए तो इस राज्य में दिल्ली-महाराष्ट्र के मुकाबले अभी तक काफी कम टेस्ट हुए हैं। हालांकि, सरकार का दावा है कि, गुजरात का रिकवरी रेट काफी बेहतर है। यहां 72.34% मरीज ठीक होकर घर लौटे हैं। मगर, मृत्युदर भी 4.36% है। यह हरियाणा और राजस्थान के मुकाबले ज्यादा है। हरियाणा में बेहतर स्थिति रही है।

    कहां कितने ​सक्रिय मरीज?

    कहां कितने ​सक्रिय मरीज?

    अहमदाबाद में सर्वाधिक- 3,674
    सूरत में 3028
    दाहोद में 229
    वडोदरा में 583
    राजकोट में 650
    भावनगर में 495

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+