गुजरात: कोरोना से मौतों का आंकड़ा 2 हजार पार, एक दिन में पहली बार 800 से ज्यादा नए मरीज मिले
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 39 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां रिकॉर्ड 861 नए कोरोना मरीज सामने आए। एक दिन में 800 से ज्यादा नए मरीजों का पहली बार पता लगा है। संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 39480 से ज्यादा हो गई है।

राज्यभर में अब तक 27,742 लोग ठीक हुए
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, 27,742 लोग ठीक भी हो चुके हैं। जबकि, 2010 अन्य मरीजों की अब तक जान जा चुकी है। इनमें से 1506 लोगों की मौत अकेले अहमदाबाद में दर्ज हुईं। अहमदाबाद में संक्रमितों की संख्या भी 22580 हो चुकी है। वहीं सूरत में अब तक 7 हजार से ज्यादा मरीज हो चुके हैं। वडोदरा में 2836 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

एक दिन में 429 मरीजों को डिस्चार्ज किया
राज्य में अब 9528 सक्रिय मरीज हैं। जिनमें से 72 वेंटिलेटर पर हैं। वहीं 9456 की हालत स्थिर बताई जा रही है। अकेले अहमदाबाद में 3,572 सक्रिय मरीज बताए गए।साथ ही गुरुवार को राज्य के विभिन्न अस्तपालों में 429 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था।

पहली बार सूरत में 300 से ज्यादा मामले दर्ज
यह चौंकाने वाला है कि, सूरत जिले में एक बार फिर कोरोना के संक्रमण के सबसे ज्यादा नए मरीज पाए गए। गुजरात के इस जिले में गुरुवार को 307 मामले सामने आए। ऐसा पहली बार हुआ, जब इस जिले में 300 से ज्यादा मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं अहमदाबाद में यह संख्या 162 रही।

किस मिले में कोरोना से अब तक कितनी मौतें
अहमदाबाद में- 1506
सूरत में 202
वडोदरा में 49
गांधीनगर में 31
अरवल्ली में 23

किस मिले में कोरोना से अब तक कितनी मौतें
राजकोट में 17
बनासकांठा में 15
भरूच में 11
इनके अलावा अन्य जिलों में भी जानें गईं।












Click it and Unblock the Notifications