गुजरात: एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड नए 778 मामले, संक्रमितों की संख्या 37 हजार के पार
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 37 हजार पार चला गया है। विगत 24 घंटों के दरम्यान यहां रिकॉर्ड 778 नए मामले सामने आए। किसी एक दिन में इतने मरीज पहली बार मिले हैं। इससे पहले सोमवार को बीते 24 घंटे में 735 मरीज सामने आए जो भी एक दिन में मिले मरीजों की सबसे बड़ी संख्या है। कुल 37 हजार में से 20 हजार से ज्यादा केस अकेले अहमदाबाद में ही दर्ज हुए हैं। अब तक राज्य में 1900 से ज्यादा संक्रमितों की जान जा चुकी है। एक्टिव केसेस की संख्या भी 6 हजार के करीब है। हालांकि, ठीक हुए लोगों की तादाद भी आए रोज बढ़ रही है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक 26744 लोग कोरोना को मात दे चुके हैंं। विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने बताया कि आज 17 मरीजों की मौत हुई। एक ही दिन में (यानी मंगलवार को) 400 से ज्यादा मरीजों को कोरोना मुक्त भी घोषित किया गया।

आज सबसे ज्यादा 249 नए मामले सूरत में सामने आए
मंगलवार के दिन चौंकाने वाली बात यह रही कि, अहमदाबाद से ज्यादा नए मरीज सूरत में सामने आए हैं। आज यहां कोरोना पॉजिटिव लोग मिलने के 249 नए मामले दर्ज किए। वहीं, अहमदाबाद में मंगलवार को 187 नए मामले दर्ज किए गए। इस तरह सूरत में लगातार तीसरे दिन नए कोरोना मरीजों की संख्या अहमदाबाद जिले से ज्यादा दर्ज की गई। सूरत में कोरोना मरीजों की संख्या 6 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। हालांकि, इनमें से आधे से ज्यादा लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं।

किस जिले में कितने नए मामले सामने आए?
अहमदाबाद और सूरत के बाद सबसे ज्यादा वडोदरा में 68 मामले दर्ज किए गए।
भावनगर में 35
बनासकांठा में 24
राजकोट में 40

किस जिले में कितने नए मामले सामने आए?
भरूच में 18
गांधीनगर में 18
जूनागढ़ में 13
नवसारी में 13

किस जिले में कितने नए मामले सामने आए?
मेहसाणा में 12
कच्छ में 11
अमरेली में 7
जामनगर-7
खेड़ा में 9

किस जिले में कितने नए मामले सामने आए?
पंचमहाल में 8
साबरकांठा-8
सुरेन्द्रनगर में 5
दाहोद में-5

किस जिले में कितने नए मामले सामने आए?
मोरबी में 4
तापी में 4
पाटण में 3
छोटा उदेपुर-3

किस जिले में कितने नए मामले सामने आए?
अरवल्ली में 2
महीसागर में 2
बोटाद में 2
गिर सोमनाथ में 2
आणंद जिले में 1












Click it and Unblock the Notifications