गुजरात में कोरोना के मामले 106966 हुए, एक दिन में 72076 लोगों के कोरोना टेस्ट किए गए

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 10,69,66 हो गया है। लगातार 7 दिन तक कोरोना के मरीजों की संख्या 1300 के बाद 8वें दिन कम हुई है। बीते रोज यहां 1295 नए मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि, राज्यभर में 13 लोगों की मौत भी हुई। वहीं, अब तक 3136 नागरिकों की मौत हो चुकी है।

COVID-19: Gujarat crosses 100000-mark with 1295 new positive cases of Coronavirus, deaths toll 3136

ठीक होने वालों की बात की जाए तो बीते रोज राज्य में एक ही दिन में 1445 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। अब तक गुजरात में 87,479 लोग कोरोना के संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं। एक और अहम खबर यह है कि, एक दिन में 72076 लोगों के कोरोना के टेस्ट किए गए हैं। यह दर प्रति मिलियन 1108.386 हो गई है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि, अब तक 29,25,447 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। फिलहाल प्रदेश में 16351 एक्टिव मरीज हैं। जिनमें से 82 वेंटीलेटर पर हैं, जबकि 16269 की हालत स्थिर (स्टेबल) है। अब तक सामने आए मरीजों में में से सोमवार तक कोरोना वायरस के चलते 3136 लोगों की जान चली गई।

COVID-19: Gujarat crosses 100000-mark with 1295 new positive cases of Coronavirus, deaths toll 3136

कहां कितने नए मरीज मिले?
गुजरात में मंगलवार को कुल 1295 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिनमें से सबसे अधिक 265 सूरत थे। उसके अलावा-
अहमदाबाद - 170
राजकोट में- 134
वडोदरा में- 124
जामनगर में- 99
भावनगर में- 41
गांधीनगर में- 35
जूनागढ़ में- 36

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+