गुजरात में कोरोना के अब तक 42,93,724 टेस्ट हुए, रिकवरी रेट 85.1% पहुंची, 16716 सक्रिय मरीज

अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 134623 हो गया है। जिनमें से 1.14 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। वहीं, अभी सक्रिय मरीजों की तादाद 16716 है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अब तक 42,93,724 कोरोना टेस्ट हो चुके हैं।

COVID-19: Gujarat 134623-mark with 1404-new positive cases of Coronavirus, deaths toll 3431

Recommended Video

    Coronavirus India Update : National Sero Survey में बड़ा खुलासा, जानें डिटेल | ICMR | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना के कारण राज्य में 3431 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले 24 घंटे में यहां कोरोना संक्रमण के 1404 मामले सामने आए और 12 लोगों की मौत हो गई। स​क्रिय मरीजों में अभी 91 लोग ऐसे हैं, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। यहां के अहमदाबाद शहर की बात की जाए, तो संक्रमितों की संख्या 36,456 हो चुकी है। जिनमें से 30345 लोग स्वस्थ होकर घर लौट गए। जबकि, 1807 लोगों की मौत हो गई।

    COVID-19: Gujarat 134623-mark with 1404-new positive cases of Coronavirus, deaths toll 3431

    वहीं, दूसरे नंबर पर चल रहे सूरत में कोरोना संक्रमण के 28560 मामले सामने आ चुके हैं। जिनमें से 25181 लोग स्वस्थ होकर घर पहुंच चुके हैं।जबकि, 763 लोगों की मौत हुई है। उसके अलावा वडोदरा में कोरोना संक्रमण के 11,824 केस हो गए हैं। जिनमें से 9844 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

    चौथे नंबर पर चल रहे राजकोट में कोरोना के मामले 8952 हो गए हैं। जिनमें से 7287 स्वस्थ हुए हैं। वहीं, जामनगर में कोरोना के 5906 मामले सामने आ चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+