गुजरात: कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 123337 हुआ, सितंबर में रोज औसतन 1,345 नए मरीज मिले
अहमदाबाद। गुजरात में कोरोना वायरस के संक्रमितों का आंकड़ा 1,23,337 पहुंच चुका है। यह 1 लाख से ज्यादा संक्रमितों वाला अब देश का 13वां प्रांत है। बीते रोज यहां संक्रमण के 1,407 नए मामले सामने आये और 17 मरीजों की मौत दर्ज की गयी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि, गुजरात में अब तक 1 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से मुक्त भी हो चुके हैं। कुल मिलाकर 1,03,775 लोग ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं।

Recommended Video
राज्य में अब भी 16 हजार सक्रिय मरीज
गुजरात में कोरोना के अब भी 16 हजार सक्रिय मरीज हैं। सितंबर के बीते 20 दिनों में राज्य में प्रतिदिन औसतन 1,345 मामले आने से कुल 26,902 नए मरीज सामने आए। बीते रोज राज्य में कुल 1,204 मरीजों को स्वस्थ पाये जाने पर अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई। जबकि, 16,240 लोगों को उपचार चल रहा है। चिंता की बात यह है- रोज 1 हजार से ज्यादा नए मरीज पाए जा रहे हैं। वहीं, रोज 1 हजार से ज्यादा स्वस्थ भी घोषित किए जा रहे हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार, राज्यभर में 1,407 नए मरीजों का पता चला है। वहीं, इनके अलावा कोरोना के कारण 17 लोगों की जान भी चली गई। अभी 92 संक्रमितों की हालत ज्यादा खराब होने के कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। शनिवार को गुजरात में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 12,19,30 बताई गई थी। शनिवार तक ही 3305 लोगों की मौत भी हो चुकी थी।
अभी तक गुजरात के अहमदाबाद शहर में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इस शहर में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 34759 दर्ज की गई। वहीं, मौत का आंकड़ा भी 1779 पहुंच गया।












Click it and Unblock the Notifications