गुजरात: एक दिन में सामने आए 19 नए कोरोना मरीज, अब तक सर्वाधिक 77 केस अहमदाबाद से

अहमदाबाद। गुजरात में एक दिन में कोरोना वायरस के 19 नए मामले सामने आए हैं। इनमें सर्वाधिक मरीज अहमदाबाद के हैं। अहमदाबाद में कोरोना से पॉजिटिव मरीजों की संख्या 77 तक पहुंच गई है। वहीं, पूरे राज्य में ​अब तक 165 मरीज पाए जा चुके हैं। इनमें से 12 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि, 22 लोग अस्पताल से स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित अहमदाबाद

सबसे ज्यादा प्रभावित अहमदाबाद

संवाददाता ने बताया कि, राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित अहमदाबाद जिला है, जहां दिनों-दिन नए मामले सामने आ रहे हैं। इस शहर को देश के सबसे प्रभावित क्षेत्रों में शामिल किया गया है। वहीं, कोरोना को कंट्रोल करने के लिए राज्य में लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जा रहा है। इसके साथ ही राज्य में टेस्टिंग की प्रक्रिया को भी तेज कर दिया गया है।

मरीजों की संख्या 165 पहुंच गई

मरीजों की संख्या 165 पहुंच गई

स्वास्थ्य विभाग से मिले ताजा आंकड़ों के अनुसार, राज्य में कोरोना के मरीजों की संख्या 165 पहुंच गई है। 19 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 13 मामले सिर्फ अहमदाबाद से सामने आए हैं, वहीं 3 मामले पाटण से और 1-1 मामला भावनगर, आनंद और साबरकांठा में दर्ज किए गए। जयंती रवि ने बताया कि, गुजरात में अभी तक 2879 नमूने लिए जा चुके हैं।

राज्यभर में 14054 लोग क्वारंटाइन में

राज्यभर में 14054 लोग क्वारंटाइन में

उन्होंने बताया कि, कुल टेस्ट में से 32 की रिपोर्ट अभी आनी है। वहीं, राज्य में 87 मामले स्थानीय संक्रमण के हैं। जबकि, 33 मरीजों ने विदेश यात्रा की थी। 26 वो हैं, जिन्होंने अंतरराज्यीय यात्रा की। उन्होंने बताया कि, राज्यभर में 14054 लोग क्वारंटाइन में हैं। जिनमें से 12,885 होम-क्वारंटाइन में हैं। 900 सरकारी व्यस्था के अंदर एवं 269 प्राइवेट यूनिट्स में क्वारंटाइन हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+