कोरोनाग्रस्त महिला ने दिया स्वस्थ बच्चे को जन्म, रोने लगी तो डॉक्टरों ने मोबाइल पर दिखाया मुंह

राजकोट। गुजरात में एक 9 माह की गर्भवती महिला कोरोना वायरस की चपेट में आ गई। उसने स्वास्थ्य केंद्र में खुद की जांच कराई तो रिपोर्ट पॉजिटिव मिली। जिसके बाद डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर लिया। दूसरी ही दिन उसे प्रसव पीड़ा हुई। तब नर्सेस की मदद से उसने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। उस नवजात को तुरंत मां से दूर कर उसका अलग से सैम्पल लिया गया। उसमें कोरोना के लक्षण नहीं मिले, तो डॉक्टर खुश हुए।

गर्भवती महिला पर आया कोरोना, दूसरे दिन जन्मा बच्चा

गर्भवती महिला पर आया कोरोना, दूसरे दिन जन्मा बच्चा

हालांकि, वह महिला अपने बच्चे को नहीं देख पाई थी, जिससे उसे वहम हो गया कि उसका बेटा जीवित नहीं है। इससे वह रोने लगी। लेटे-लेटे दिन भर रोई। डॉक्टरों ने भी उसे खूब सांत्वना दी कि बच्चा सुरक्षित है। उसके बाद शाम को डॉक्टरों ने एक मोबाइल पर उसके बच्चे को लाइव दिखाया। तब महिला ने राहत की सांस ली। संवाददाता ने बताया कि, यह घटना राजकोट स्थित स्वास्थ्य केंद्र की है।

डॉक्टरों ने पैदा होते ही नवजात को दूर कर दिया

डॉक्टरों ने पैदा होते ही नवजात को दूर कर दिया

एक डॉक्टर ने बताया कि, वह महिला कोरोना से संक्रमित हो गई थी। बावजूद इसके उसने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। हमने बच्चे को पैदा होते ही उस महिला से अलग कर दिया था, ताकि उसे कोई खतरा न हो। लेकिन वह महिला उस बच्चे को अपने पास नहीं देखकर, उसे मरा हुआ समझ महिला रोने लगी। जिसके चलते बाद में मोबाइल के माध्यम से उसे संतान का मुंह दिखाया गया। अब वह खुश है।

महिला की वृद्ध मां भी कोरोना से पीड़ित

महिला की वृद्ध मां भी कोरोना से पीड़ित

इससे पहले उस महिला ने बच्चे से मिलने के लिए डॉक्टर से जिद की। मगर, उसे इसके लिए मना कर दिया गया था। अब बताया जा रहा है कि, उस महिला की वृद्ध मां भी कोरोना से पीड़ित है। हालांकि, उस वृद्ध मां को भी नहीं पता कि उसकी गर्भवती बेटी अब मां बन चुकी है और वो भी कोरोना से संक्रमित है। उन दोनों का अलग-अलग इलाज चल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+