कृषि विधेयकों और स्कूल फीस के विरोध में कांग्रेस का गुजरात-भर में प्रदर्शन, कांग्रेसियों ने गाई रामधुन

अहमदाबाद। कांग्रेस द्वारा गुजरात भर में केंद्र सरकार के कृषि विधेयकों के विरोध में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ता स्कूल फीस माफी कराने के लिए भी सड़कों पर निकल पड़े हैं। गुजरात कांग्रेस द्वारा अहमदाबाद, राजकोट, सूरत, भरुच, अमरेली आदि समेत अधिकांश शहरों में शुक्रवार को विरोध जताया गया। सूरत में सरदार मार्केट के सामने कांग्रेसियों को जुटते देख पूणा पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले गई। जहां कांग्रेसी कार्यकर्ता थाने में ही रामधुन गाने लगे।

Congress protest in gujarat against Agriculture Bill And School Fee Waiver

कांग्रेस के प्रमुख अमित चावड़ा सहित कांग्रेस के सैकड़ों अग्रणी-कार्यकर्ताओं को पुलिस ने पकड़ा। बताया जा रहा है कि कांग्रेस का धरना अहमदाबाद, राजकोट, अमरेली, ऊना, भरूच सहित अनेक शहरों में चल रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ता किसान बिल और स्कूल की पूरी फीस माफ करने के मुद्दे पर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। चावड़ा का कहना है कि, किसान विरोधी कृषि बिल को वापस किए जाने की मांग उठाई जा रही थीं। हमारे कार्यकर्ताओं ने स्कूल-कॉलेज में संपूर्ण फीस माफ किए जाने की भी मांग की है।

वहीं, पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि, विरोध-प्रदर्शन गांधी जयंती के अवसर पर बगैर मंजूरी के चल रहे थे। कांग्रेस के प्रदेश प्रमुख अमित चावड़ा सहित 50 से अधिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस के वाहन के आगे बैठकर जाम भी लगाया। बहुत से लोग नारा लगा रहे थे-'भाजपा तेरी तानाशाही नहीं चलेगी, नहीं चलेगी।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+