किसान सूर्योदय योजना से गुजरात के सभी किसानों को अब दिन में भी मिलेगी बिजली: CM विजय रूपाणी

जूनागढ़। गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने घोषणा की है कि, किसान सूर्योदय योजना से अब गुजरात के किसानों को दिन में भी बिजली मिलेगी। उन्होंने कहा कि, आगामी 3 वर्षों में तमाम किसानों तक ​दिन में भी बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इससे किसानों को खेतीबाड़ी के कार्य के लिए रातों को जागरण नहीं करना पड़ेगा। फिलहाल सूबे में खेतों पर रात्रि के समय बिजली ज्यादा मिल रही है।

CM Vijay Rupani says- farmers of Gujarat will now get electricity even during the day by Kisan Suryoday Yojana

मुख्यमंत्री रूपाणी ने देश के प्रधानमंत्री व गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी का जिक्र करते हुए करते हुए कहा कि, ''मोदी जी ने गुजरात के गांवों में से अंधकार को दूर किया था। तब ज्योतिग्राम योजना के जरिए गुजरात के गांवों को 24 घंटे अबाधित बिजली आपूर्ति शुरू की गई थी। अब हम किसान सूर्योदय योजना के जरिए गुजरात के किसानों को दिन में भी बिजली उपलब्ध कराएंगे।' इस दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि, सरकार इन दिनों कोरोना से निपट रही है। गुजरात में कोरोना का रिकवरी रेट यानी मरीजों के स्वस्थ होने की दर 90 फीसदी तक पहुंच गई है, जबकि मृत्यु दर घटकर 2.15 फीसदी रह गई है।

वहीं, राज्य के ऊर्जा मंत्री सौरभभाई पटेल का भी बयान आया। पटेल ने कहा कि 'हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे, तभी से राज्य में विद्युत क्रांति की शुरुआत हो गई थी। लोगों को 24 घंटे बिजली सप्लाई करने के लिए उन्होंने ज्योतिग्राम योजना शुरू की थी, जिससे उद्योगों का रुझान भी गांवों की ओर बढ़ने लगा।' सौरभभाई पटेल ने आगे कहा कि, ''अब सरकार सभी किसानों को जल्द से जल्द बिजली का कनेक्शन उपलब्ध कराने को कटिबद्ध है।''

CM Vijay Rupani says- farmers of Gujarat will now get electricity even during the day by Kisan Suryoday Yojana
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+