गुजरात: क्लास 6 में पढ़ने वाले बच्चे और 2 युवाओं की रहस्यमयी मौत, डॉक्टरों ने बताई ये वजह
देश के अलग-अलग शहरों से कम उम्र के युवाओं की हार्टअटैक से मौत की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। गुजरात के द्वारका में कक्षा 6 के एक छात्र की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। जबकि राजकोट में लगभग 20 साल के दो अन्य युवकों की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई।
हाल में गुजरात में हुई ये तीन मौतें चौंकाने वाली हैं। द्वारका के भनवाद तालुका के विजापुर गांव में सुबह करीब साढ़े पांच बजे 12 साल का लड़का अपने घर के आंगन में बेहोश पड़ा मिला। मृतक दुष्यन्त पिपरोतार प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 6 में पढ़ता था।

दुष्यन्त के पिता धनश्याम ने बताया कि, अपनी दैनिक दिनचर्या के अनुसार मेरी माँ जल्दी उठती हैं, लेकिन उसे आंगन में पड़ा हुआ देखकर वह आश्चर्यचकित रह गई। उनके शोर मचाने पर जब हम बहां पहुंचे तो हमने पाया कि वह साँस नहीं ले रहा था। हम उसे एक डॉक्टर के पास ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
धनश्याम ने बताया कि, उनके बेटे ने कोविड-19 वैक्सीन नहीं ली है। विजापुर प्राइमरी स्कूल के प्रिंसिपल ने कहा, दुष्यंत की अचानक मौत से छात्र, शिक्षक और पूरा गांव बेहद सदमे में है। हमने उनके निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए दो मिनट का मौन रखा।
राजकोट में हार्ट अटैक से दो की मौत
वहीं राजकोट में 23 वर्षीय युवक निमित सदरानी सोमवार को सीने में तेज दर्द के कारण एक फार्मेसी के पास गिर पड़ा। लोगों ने 108 आपातकालीन एम्बुलेंस को बुलाया और उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि, डॉक्टरों ने गंभीर कार्डियक अरेस्ट का हवाला देते हुए उन्हें मृत घोषित कर दिया।
राजकोट तालुका पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया कि, हमने आकस्मिक मौत का मामला दर्ज किया है। उनके पिता इतने सदमे में थे कि कोई विवरण नहीं दे सकते। युवक को एक बैंक से साक्षात्कार के लिए कॉल आया लेकिन पहुंचने से पहले ही उसकी मृत्यु हो गई।
इसी तरह के एक अन्य 24 वर्षीय युवक जैस्मीन वाघसिया की सोमवार सुबह 7 बजे खोखदाद गांव में अपने रिश्तेदार की फैक्ट्री में मौत हो गई। वघासिया फैक्ट्री पहुंचा और पूजा के दौरान अचानक गिर पड़ा। फैक्ट्री में मौजूद लोगों ने उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।












Click it and Unblock the Notifications