134 करोड़ के घोटाले में गुजरात की कंपनी के खिलाफ कार्रवाई, सीबीआई ने 6 ठिकानों पर छापे मारे
कच्छ, जून 12: यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से जुड़ी गुजरात की एक कंपनी के खिलाफ घोटाले के मामले में सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) की कार्रवाई चल रही है। कंपनी और उसके निदेशकों के खिलाफ सीबीआई ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया से 134.34 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया है। साथ ही सीबीआई ने मुंबई में 6 जगहों पर छापा मारकर कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।
Recommended Video

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) की कार्रवाई के बारे में एजेंसी ने बताया कि, कच्छ में गांधीधाम स्थित एसोसिएट हाई प्रेशर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, व इसके निदेशकों रामचंद के इसरानी, मोहम्मद फारूक सुलेमान दरवेश, श्रीचंद सत्रमादास अगीचा, इब्राहिम सुलेमान दरवेश और अज्ञात सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। शुक्रवार को इसी प्रकरण में कुछ और लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज हुआ है।
सीबीआई की छापेमारी से पहले दरअसल सरकारी बैंक द्वारा आरोपितों के खिलाफ शिकायत की गई थी, उस शिकायत के अनुसार, कंपनी ने बैंक द्वारा दिए गए लोन का दुरुपयोग किया और अन्य बैंकिंग चैनलों के जरिए पैसा अन्य जगह ट्रांसफर किया। शिकायत में कहा गया कि, उक्त कंपनी की गतिविधियां यूनियन बैंक द्वारा लोन मंजूर करने के लिए तय शर्तों का उल्लंघन हैं। लिहाजा सख्त कार्रवाई की जाए।












Click it and Unblock the Notifications