द्वारका में दर्शन कर घर लौट रहे लोगों की कार हाईवे पर ट्रक ने रौंदी, महिला समेत 4 की मौत

द्वारका। गुजरात में द्वारका-पोरबंदर राजमार्ग पर ध्रेवाड गांव पाटिया के पास भयंकर हादसा हुआ। एक ट्रक ने तीर्थयात्रियों से भरी कार को रौंद डाला। हाईवे पर कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार तीन पुरुषों समेत एक महिला की जान चली गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाशें पोस्टमॉर्टम के लिए भेजीं। बताया गया कि, एक महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जिसने कुछ देर बाद ही उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

Car Collision With Truck

ट्रक-कार में भिड़ंत, महिला सहित 4 की मौत
पुलिस के मुताबिक, हादसा उस वक्त हुआ, जब जीजे-02-बीडी-8462 नंबर की आल्टो कार द्वारका से आ रही थी। उस कार को ध्रेवाड के पास ट्रक ने सामने से टक्कर मारी। ट्रक की टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और जिन लोगों की जान गई वे कार में ही फंसकर रह गए। बाद में जब स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस-108 को सूचना दी तो टीमें पहुंचीं। वहां से किसी तरह लाशों को कार से बाहर निकाला गया। उस कार में चार लोग सवार थे। उनमें से सिर्फ एक महिला की ही सांस चल रही थी, उसे अस्पताल ले जाया गया, लेकिन कुछ देर बाद ही उसकी भी मौत हो गई।

ट्रक चालक फरार हो गया
कार सवार जिन लोगों की जान गई, वे द्वारकाधीश मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे। उनकी कार महेसाणा पासिंग की है, जिससे उसके रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर पुलिस मृतकों की शिनाख्त करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि, हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था। उधर, पुलिसकर्मियों की टीम ने मृतकों को स्थानीय सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां लाशों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+