राजस्थान से गुजरात आई कार मोरबी में रोड पर खड़े ट्रक से टकराई, उड़े परखच्चे, सभी 5 लोगों की मौत
मोरबी। गुजरात में मोरबी जिले स्थित टिंबडी गांव के समीप हाईवे पर एक हादसे में 5 जनों की मौत हो गई। यह हादसा एक कार और ट्रक के टकराव से हुआ। जानकारी के मुताबिक, राजस्थान से आई एक कार मोरबी में हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराई थी। यह टक्कर इतनी तीव्र थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि, उक्त हादसे के संबंध में मोरबी तहसील पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने कहा कि, मृतक मूलत: राजस्थान के हैं, जो कि सीकर और नागौर जिले के बताए गए हैं। उनकी पहचान आनंदसिंह शेखावत (35), ताराचंद सेजपाल बराला (25), अशोक बिलेडा (24), विजेन्द्रसिंह शेखावत (27) और दिनेश उर्फ राजेश जाट (24) के तौर पर हुई है। पता चला है कि, सभी पांच जने कार में सवार होकर मालिया से मोरबी जा रहे थे। रात के समय मोरबी-मालिया हाईवे पर टिंबडी के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा टकराई। कार की रफ्तार काफी तेज थी। ट्रक से टकराते ही उसके परखच्चे उड़ गए और जो लोग सवार थे..सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
हादसे के शिकार हुए लोगों के बारे में अभी यह भी पता चला है कि, वे मोरबी में ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े थे। बताया जा रहा है कि, रात्रि में उनके साथ हादसा सामने से आ रहे एक वाहन से साइड लेने के चक्कर में हुआ..उनकी कार खड़े ट्रक से टकराई। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, सभी मृतकों के घरवालों को सूचना दी जा रही है। इस जानलेवा दुर्घटना में किसी की जान नहीं बची।












Click it and Unblock the Notifications