Gujarat News: सड़क किनारे रेलिंग तोड़ते हुए 25 फीट नीचे गिरी बस, दो यात्रियों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल
Gujarat Bus Accident News: गुजरात के खेड़ा जिला के नडियाद में बड़ा सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा कई लोग घायल हो गए। बताया जा रहा है कि अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेस पर एक बस सड़क किनारे की रेलिंग तोड़ते हुए 25 फीट नीचे सड़क किनारे गिर गई।
इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।

बस में 23 यात्री थे सवार
एसपी राजेश गढ़िया ने कहा कि बस अहमदाबाद से पुणे जा रही थी, जिसमें करीब 23 यात्री सवार थे। एक सीमेंट टैंकर का ड्राइवर अचानक बाईं ओर मुड़ गया और बस से टकरा गया। बस रेलिंग तोड़ते हुए 25 फीट नीचे सड़क किनारे गिर गई।
घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज
हादसे में दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए हैं। टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घायलों को अस्पताल में भर्ता कराया गया है।
यह भी पढ़ें- अहमदाबाद-मुंबई एनएच पर बड़ा हादसा, टैंकर के पलटने से लगी भीषण आग, धू-धू कर जली गाड़ी, Video












Click it and Unblock the Notifications