गुजरात: मंत्री भूपेंद्र चुडास्मा 2020 के और कांग्रेस से राठवा 2019 के श्रेष्ठ विधायक अवार्ड से सम्मानित

गांधीनगर। गुजरात में वर्ष 2019 और 2020 के श्रेष्ठ विधायकों की घोषणा हुई है। जिनमें कैबिनेट मंत्री भूपेन्द्र चुडास्मा को वर्ष 2020 का तो कांग्रेस विधायक मोहनसिंह राठवा को वर्ष 2019 का श्रेष्ठ विधायक का पुरस्कार दिया गया। इस तरह कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों के विधायक श्रेष्ठ बताए गए हैं। इन दोनों को विधानसभा के मानसूत्र सत्र के चौथे दिन सम्मानित किया गया।

हैरत की बात: चुडास्मा पर तो बेइमानी के आरोप थे

हैरत की बात: चुडास्मा पर तो बेइमानी के आरोप थे

इस मामले में हैरत की बात यह है कि, भूपेन्द्र चुडास्मा वही विधायक हैं, जिन पर 2017 में बेइमानी से चुनाव जीतने के आरोप लगे थे। इसी साल जब हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई तो उन्हें करारा झटका लगा था। हालांकि, बाद में सुप्रीम कोर्ट से उन्हें राहत मिली।

पहली बार दिए गए हैं ये पुरस्कार

पहली बार दिए गए हैं ये पुरस्कार

श्रेष्ठ विधायक के पुरस्कार गुजरात की मौजूदा विधानसभा में पहली बार दिए गए हैं। वर्ष 1960 में गुजरात की अलग विधानसभा गठित हुई। जिसके बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब विधायकों को इस तरह का पुरस्कार दिया गया। इन पुरस्कारों के बारे में विधानसभा अध्यक्ष ने फरवरी 2020 में घोषणा की थी।

किन्हें मिलते हैं ये पुरस्कार?

किन्हें मिलते हैं ये पुरस्कार?

इस तरह के पुरस्कार, पुरस्कार चयन समिति में विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, मुख्यमंत्री, उप मुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष, संसदीय कार्य मंत्री, संसदीय कार्य राज्य मंत्री, सरकार के मुख्य सचेतक, विपक्ष के सचेतक व विपक्ष के उपनेता सदस्य होते हैं। अब पहली बार, कोरोना काल में ऐसा हुआ है जब किसी को श्रेष्ठ विधायक घोषित किया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+