Gujarat Polls 2022: BJP ने अपने प्रत्याशियों की 5वीं सूची जारी की, जानें कौन कहां से लड़ेंगे चुनाव?
Gujarat Assembly Polls 2022: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने आज अपने उम्मीदवारों की अपनी 5वीं सूची जारी कर दी। इस सूची में बीजेपी ने आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए लड़ने के लिए 3 उम्मीदवारों का ऐलान किया। उम्मीदवारों में सरदार सिंह चौधरी, जयंतीभाई पटेल और महेंद्र भाई भाभोर शामिल हैं। ये लोग खेरालू, मानसा और गरबाड़ा विधानसभा सीटों से प्रत्याशी बनाए गए हैं।

2 फेज में संपन्न होंगे गुजरात चुनाव
पिछले दिनों चुनाव आयोग ने घोषणा की थी कि गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 दो चरणों में 1 और 5 दिसंबर को होंगे। उसके बाद चुनाव के नतीजे 8 दिसंबर को घोषित किए जाएंगे। बता दें कि, गुजरात में विधानसभा की 182 सीटें हैं। कुल विधानसभा क्षेत्रों में से 89 में पहले चरण में और 93 में दूसरे चरण में मतदान होगा।












Click it and Unblock the Notifications