गुजरात के नए मुख्यमंत्री की ताजपोशी, भूपेंद्र पटेल ने राज भवन में ली शपथ

अहमदाबाद, 13 सितंबर: गुजरात के नए मुख्यमंत्री के रूप में भूपेंद्र पटेल ने राज भवन में शपथ ग्रहण की। इस दौरान शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शपथ के बाद गुजरात के नए सीएम को बधाई दी। इसके अलावा समारोह में हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गोवा के सीएम प्रमोद सावंत सहित बीजेपी शासित राज्यों के सीएम भी मौजूद रहे।

Recommended Video

    Bhupendra Patel Oath Ceremony: Bhupendra Patel ने Gujarat CM पद की शपथ ली | वनइंडिया हिंदी
    Bhupendra Patel

    वहीं शपथ कार्यक्रम से पहले नए मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गांधीनगर के स्वामीनारायण मंदिर में गौ-पूजा भी की। इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह के अहमदाबाद पहुंचने पर उनका स्वागत भी किया। सोमवार का पूरा दिन नए सीएम का मेल-मिलाप भरा रहा। अमित शाह के स्वागत से पहले भूपेंद्र पटेल ने पूर्व सीएम विजय रूपाणी से गांधीनगर में मुलाकात भी की थी।

    वहीं नए सीएम की ताजपोशी से पहले गुजरात के उपमुख्यमंत्री नितिन पटेल ने कहा था कि भूपेंद्र पटेल मेरे पुराने मित्र हैं। उन्हें सीएम के रूप में शपथ लेते देखकर हमें खुशी होगी। वहीं अपनी सफाई में उन्होंने कहा था कि मुख्यमंत्री नहीं चुने जाने पर मैं बिल्कुल नाराज नहीं हूं। मैं 18 साल से जन संघ से लेकर आज तक बीजेपी का कार्यकर्ता हूं और रहूंगा..कोई जगह मिले या नहीं, बो बड़ी बात नहीं है लोगों का प्रेम और सम्मान मिले वही बड़ी बात है। आपको बता दें कि डिप्टी सीएम का यह बयान अहमदाबाद में भूपेंद्र पटेल से उनकी मुलाकात के बाद आया।

    आपको बता दें कि शनिवार को गुजरात में विजय रुपाणी ने अचानक मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। रूपाणी के इस्तीफे के बाद गुजरात के अगले सीएम के तौर पर भूपेंद्र पटेल को चुना गया। रविवार को विधायक दल की बैठक में भूपेंद्र पटेल गुजरात के नए सीएम बनने पर मुहर लगाई गई, जिसके बाद आज सोमवार को उन्होंने नए सीएम के तौर पर पद की शपथ ग्रहण की।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+