गुजरात में गरबा करते नजर आए भगवंत मान, राघव चड्ढा, वीडियो हो रहा वायरल
वडोदरा, 02 अक्टूबर। देशभर में लोग नवरात्रि का पर्व मना रहे हैं। इस बीच पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी त्योहारों के रंग में नजर आए। भगवंत मान गुजरात के राजकोट में हैं, यहां पर उन्होंने लोगों के साथ गरबा किया। गरबा के साथ भगवंत मान ने भांगड़ा भी किया। भगवंत मान का भांगड़ा और गरबा करते हुए वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि वह पहले गरबा करते हैं, लेकिन बाद में उनसे भांगड़ा करने को कहा जाता है तो वह भांगड़ा और गरबा को मिलाकर ढोल की थाप पर थिरकने लगते हैं।

भगवंत मान की ही तरह आप नेता राघव चड्ढा भी गरबा करते हुए नजर आए। राघव चड्ढा ने वडोदरा में लोगों के साथ मिलकर ग्रुप में गरबा किया। दोनों का गरबा का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, लोग इसे पसंद भी कर रहे हैं। राघव चड्ढा ने गरबा करते हुए अपना वीडियो शेयर किया है, जिसमे उन्होंने लिखा, आज वडोदरा में दिन की समाप्ति पे गरबा कार्यक्रम में हिस्सा लिया और मां अंबा से सबकी खुशहाली और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। दरअसल गुजरात में इसी साल चुनाव होना है, इसी को लेकर आम के नेताओं की गुजरात यात्रा काफी तेज हो गई है।
गुजरात दौरे के दौरान राघव चड्ढा ने कहा कि पंजाब 2022 के चुनाव में जो लोगों का उत्साह, जोश, ऊर्जा देखने को मिली थी। लोगों में अरविंद केजीरवाल, आम आदमी पार्टी को लेकर जो जोश देखने को मिला था, वही गुजरात में भी देखने को मिल रहा है। 27 साल से गुजरात में एक ही सरकार है, लोग अब नई सरकार की ओर देख रहे हैं। हर चुनाव में दिल्ली वाले अरविंद केजरीवाल को मौका दे रहे हैं। पंजाब में कांग्रेस-अकाली की 50 साल की सरकार को उखाड़ फेंका और आई लव यू बोलकर केजरीवाल को मौका दिया ।
दिल्ली-पंजाब की ही तर्ज पर गुजरात के लोग अब आप को सरकार में लाना चाहते हैं। मैं युवा हूं, हमने गुजरात में सिर्फ भाजपा की सरकार देखी है, आज गुजरात का युवा इस सरकार से ऊब चुका है। युवा गुजरात और देश में बदलाव चाहता है। बीते 27 साल में गुजरात में भाजपा के नेता ऑटोवालों, सफाई वालों के घर गए होते तो अरविंद केजरीवाल और आप के नेताओं को इन लोगों के घर नहीं जाना पड़ता।
गुजरात के लोग बदलाव के लिए तैयार हैं, प्रधानमंत्री, गृहमंत्री का यह अपना प्रदेश है। अब प्रधानमंत्री मोदी जी गुजरात के मुख्यमंत्री तो बनेंगे नहीं। गुजरात मुख्यमंत्री का विकल्प ढूंढ़ रहा है। आज वह विकल्प आम आदमी पार्टी बनती जा रही है। आज एक सामान्य गुजराती मतदाता के मन में एक बात है कि कांग्रेस को वोट देना अपना वोट बर्बाद करने जैसा है। जो कांग्रेस 27 साल भाजपा को हरा नहीं सकी वह क्या भाजपा को अब हराएगी। चुनाव के करीब जाकर जनता से सलाह लेकर हम गुजरात का मुख्यमंत्री कौन होगा, उसकी घोषणा करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications