Bhagavad Gita: गुजरात के स्कूलों में पढ़ाई जाएगी भगवद गीता, 6 से 8वीं तक के पाठ्यक्रम में शामिल
Bhagavad Gita in Gujarat schools syllabus: गुजरात सरकार ने 6 से 8वीं क्लास तक पाठ्यक्रम में श्रीभगवद गीता को शामिल किया है। सरकार ने स्कूलों में इसके लिए एक सप्लीमेंट टेक्टबुक शामिल करने को कहा है। गुजरात सरकार के शिक्षा विभाग की ओर जारी निर्देश के मुताबिक नए आदेश को अगले शैक्षणिक वर्ष से लागू किया जाएगा। शिक्षा विभाग के नए कदन को लेकर एक बयान में गुजरात के शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने कहा कि यह निर्णय तीन साल पहले केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के सिद्धांतों के अनुरूप लिया गया है।
गुजरात सरकार ने भारत की सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने के लिए बढ़ावा देने के लिए 'भगवद गीता' पर 6 से 8वीं तक पाठ्यक्रम के तहत एक सप्लीमेंट्री टेक्ट बुक लॉन्च की है। इसको लेकर गुजरात के शिक्षा राज्य मंत्री प्रफुल्ल पंशेरिया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि राज्य शिक्षा विभाग ने कक्षा 6 से 8 तक के पाठ्यक्रम में 'श्रीमद भगवद गीता' के आध्यात्मिक सिद्धांतों और मूल्यों को एक पूरक पाठ्यपुस्तक के रूप में शामिल करने का निर्णय लिया है।

शिक्षा मंत्री ने इसके लिए सीएम मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगे कहा कि गुजरात सरकार के इस कदम से विद्यार्थी भारत की विरासत से भलीभांति अवगत होंगे और उनके भीतर एक गर्व की भावना विकसित होगी। शिक्षा मंत्री ने दावा किया कि सीएम भूपेंद्र पटेल के इस निर्णय से भारत की समृद्ध प्राचीन संस्कृति और शिक्षा पद्धति के बीज एक मजबूत संबंध विकसित होगा।
पनशेरिया ने कहा कि श्रीमद भवगवद गीता को लेकर जो पूरक पाठ्यक्रम तैयार किया गया है वो छात्रों में नैतिक मूल्यों का विकास करने में अहम रोल अदा करेगा। मंत्री ने दावा किया कि पाठ्यपुस्तक, जिसका पहला भाग कक्षा 6 से 8 तक के लिए है, जल्द ही देश भर के स्कूलों में वितरित की जाएगी। कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों के लिए दो अतिरिक्त भागों पर भी काम चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications