Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

खाते से बैंक ने काटे 1.62 लाख रु., खफा ग्राहक ब्रांच में ही तकिया ले बैठा धरने पर, 24 घंटे में वापस- VIDEO

राजकोट। गुजरात में राजकोट स्थित एक निजी बैंक की ब्रांच में एक व्यक्ति के खाते से 1.62 लाख रुपए काट लिए गए। इससे वह व्यक्ति खफा हो गया। अपनी रकम वापस पाने के लिए उसने अनोखा तरीका निकाला। वह तकिया-गद्दा लेकर उस बैंक की ब्रांच में ही धरने पर बैठ गया। उसे देखकर बैंककर्मियों में खलबली मच गई। फिर क्या था 24 घंटे बाद रकम उस व्यक्ति के खातें में लौटानी पड़ गई। हालांकि, खाते में रकम वापस जमा होने पर भी यह मामला नहीं निपटा है और अभी माफीनामे पर अटका है।

In Rajkot, Bank Deducted Rs 1.62 Lakh From Account, Customer strike In The Branch, then Returned money After 24 Hours

Recommended Video

    खाते से बैंक ने काटे 1.62 लाख रु., खफा ग्राहक ब्रांच में ही तकिया ले बैठा धरने पर, 24 घंटे में वापस

    दरअसल, विकासभाई दोशी नामक व्यक्ति का यस बैंक में खाता था। उसके खाते से बैंक ने 1.62 लाख रुपए रकम काट ली थी। विकासभाई का कहना है कि, मैं अपनी रकम वापस पाने के लिए बीते 10 दिनों से अफसरों के सामने अपना पक्ष रख रहा था, लेकिन किसी ने नहीं सुना। तब मैंने उसकी ब्रांच में ही धरना देना शुरू किया। इसके 24 घंटे बाद यानी गुरुवार शाम तक मेरे खाते में बैंक ने 1.39 लाख रुपए बैंक ने लौटा दिए। लेकिन चार्ज के नाम पर काटी गई रकम पर जो जीएसटी के तहत राशि काटी थी, वह अब तक नहीं लौटाई गई है। विकासभाई ने आरोप लगाया कि, फॉर्मेट बदलने पर बैंक ने मुझसे नए फॉर्मेट में डॉक्यूमेंट मांगे। संबंधित डॉक्यूमेंट मैंने मांगे गए फॉर्मेट में जमा भी करा दिए, बावजूद इसके मेरे खाते से 1.62 लाख रुपए काट लिए गए। बैंककर्मियों ने यह घपला किया।''

    In Rajkot, Bank Deducted Rs 1.62 Lakh From Account, Customer strike In The Branch, then Returned money After 24 Hours

    उधर बैंक की ओर से सफाई देते हुए यस बैंक के रिलेशनशिप मैनेजर ऋषभभाई वसा ने कहा है कि, उक्त ग्राहक से सीएस सर्टिफिकेट मांगा गया था। उसने 30 दिसंबर को डॉक्यूमेंट जमा करवाए। 31 दिसंबर को उस पर चार्ज लगा।ब्रांच में उसने जो डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवाए, लेकिन अप्रूवल होने में विलंब हुआ। इसी वजह से ऐसा हुआ।' मैनेजर ऋषभभाई वसा आगे बोले कि, अभी उक्त ग्राहक (यानी विकासभाई दोशी) ने माफीनामा भी मांगा है। हमने इस संबंध में बैंक के मुंबई ऑफिस सूचना भेजी है। इस तरह की शिकायत हमें पहले भी मिल चुकी हैं कि, लोगों के खाते से पैसे कट जाते हैं।'

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+