वडोदरा: अरविंद केजरीवाल का दावा-बीजेपी की धमकियों के चलते 13 बार बदलना पड़ा आयोजन स्थल
वडोदरा, 20 सिंतबर: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मंगलवारको गुजरात के वडोदरा पहुंचे। यहां पर आयोजित एक सभा को संबोधिक करते हुए अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि, पार्टी जब इवेंट के लिए जगह बुक कर रही थी, तब बीजेपी की ओर से 13 बार वेन्यू के मालिकों को फोन पर धमकियां मिली। भाजपा गुंडागर्दी (गुंडागर्दी)" का सहारा ले रही है।

केजरीवाल ने यह भी कहा कि आप भाजपा के विपरीत जरात में अवैध शराब के व्यापार की अनुमति के बिना शराबबंदी लागू करेगी। वडोदरा में शिक्षकों और अभिभावकों के साथ बातचीत से पहले मीडिया से बात करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यक्रम के लिए चुने गए हमारे स्थानों के मालिकों से संपर्क कर रही है।
केजरीवाल ने दावा किया कि, उन्होंने (बीजेपी वालों ने) उन 13 जगहों पर फोन किया और वहां के मालिकों को धमकाया.. अगर हम किसी जगह का चयन करें तो वहां तुरंत उनका कॉल आता है। जिसमें कहा जाता है कि केजरीवाल को कार्यक्रम की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि, हमें 13 बार आयोजन स्थल बदलना पड़ा।
केजरीवाल ने कहा कि, यह ठीक नहीं है। हम दुश्मन नहीं बल्कि सह-प्रतियोगी हैं। निष्पक्ष होकर आप अपनी राजनीति करो। तुम अपनी राजनीति करो, मुझे अपना करने दो। लेकिन बीजेपी गुंडागर्दी का सहारा ले रही है। उन्होंने मेरे साथ ही नहीं गुजरात के लोगों के साथ ऐसा किया है। गुजरात की जनता बीजेपी की गुंडागर्दी से तंग आ चुकी है।
इससे पहले वडोदरा पहुंचे अरविंद केजरीवाल को विरोध का सामना करना पड़ा। केजरीवाल जब वडोदरा एयरपोर्ट से बाहर निकल रहे थे तभी वहां मौजूद कुछ लोग 'मोदी-मोदी' के नारे लगे। हालांकि, बाद में 'केजरीवाल-केजरीवाल' के नारे भी सुने गए। इस पर केजरीवाल ने कहा कि, आज वडोदरा एयरपोर्ट पर मैं उतरा, तो वहां 30-40 लोगों ने मेरे सामने मोदी-मोदी के नारे लगाए। गुजरात में ऐसा माहौल बन गया है कि बीजेपी को बहुत तकलीफ होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications