'75 साल में AAP सरकार जैसा विकास क्यों नहीं?', पंजाब को लेकर केजरीवाल का विपक्ष पर निशाना
नई दिल्ली, 20 सितंबर। पंजाब के विकास को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने विपक्ष पर निशाना साधा है। उन्होंने सवाल किया कि पंजाब में 6 महीने में जो हुआ वो विपक्षी पार्टियां सत्ता में रहते हुए 75 वर्षों में क्यों नहीं कर पाईं? राज्य आप की सरकार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने आज पंजाब में बिजली फ्री कर दी है। स्वस्थ्य, शिक्षा और रोजगार की दिशा में बेहतर कार्य हुआ है।

पंजाब में आप सरकार के 6 महीने पूरा होने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पर एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान ने पिछले 6 महीने में 100 मोहल्ला क्लीनिक पंजाब में बना दिए। वहीं आप सरकार ने बिजली मुफ्त कर दी। पंजाब में बेरोजगारी को दूर करने के लिए भी कदम उठाए गए। वहां 17,000 नौकरियां अब तक दी जा चुकी हैं। जबकि 8,000 शिक्षकों के नियमित किया गया है।
आप के राष्ट्रीय संयोजक ने पंजाब की मौजूदा सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि अगर वहां सीएम भगवंत मान 6 महीने में इतना काम कर सकते हैं तो विपक्षी पार्टियों ने 75 साल में क्यों नहीं किये? इससे पता चलता है कि आम आदमी पार्टी की नीयति साफ है लेकिन विपक्षी पार्टियां काम नहीं होने देतीं।
Recommended Video
केजरीवाल ने सवाल किया कि पिछले पचहत्तर सालों में अन्य राजनीतिक दलों की सरकारों ने यहां क्या किया? इस अवधि में पंजाब के विकास का कहां चला गया? उन्होंने आगे कहा कि आज 75 साल के बाद पंजाब एक ईमानदार और कट्टर ईमानदार सीएम मिला है। उनके विरोधियों को कामों में कमी दिखाई नहीं देती। वो केवल उन्हें रोकना चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications