अमित शाह ने गुजरात में कोरोना की स्थिति को लेकर की बैठक, बोले- यहां दूसरे राज्यों के मुकाबले बेहतर स्थिति

अहमदाबाद, 23 अप्रैल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज गुजरात पहुंचे हैं। अमित शाह ने अहमदाबाद में शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, उप-मुख्यमंत्री नीतिन पटेल और सीनियर अफसरों के साथ कोरोना की स्थिति पर बैठक की। अमित शाह ने अहमदाबाद स्थित धनवंतरी कोविड अस्पताल की तैयारियों का जायजा लिया। गुजरात यूनिवर्सिटी और डीआरडीओ के संयुक्त प्रयास से बना ये अस्पताल शनिवार से शुरू हो जाएगा।

Amit Shah in Ahmedabad Dhanvantari Covid Hospital will be functional from tomorrow with 950 beds 250 ICU beds

धनवंतरी कोविड अस्पताल को लेकर अमित शाह ने कहा कि इसमें 950 बेड हैं, जिसमें 250 आईसीयू बेड हैं। उन्होंने कहा कि दूसरे राज्यों के मुकाबले गुजरात में अस्पतालों की स्थिति बेहतर है, यहां ज्यादा बेड उपलब्ध हैं। एक 1,200 बेड का अस्पपताल जिसमें 600 आईसीयू बेड होंगे, टाटा ट्रस्ट गांधीनगर की मदद से तैयार हो रहा है। गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने बताया कि 15 मार्च को गुजरात में 42000 बेड उपलब्ध थे, जो अब 90 हजार हैं। राज्य के 1800 कोविड-19 स्पेशल हॉस्पिटल 11500 आइसीयू बेड तथा 51 हजार ऑक्सीजन बेड उपलब्ध है।

ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति को लेकर भी अमित शाह ने की है अहम बैठक

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को देश में ऑक्सीजन संकट को लेकर भी बैठक की है। अमित शाह की बैठक के बाद गृह मंत्रालय ने राज्यों को लिखा है कि ऑक्सीजन लेकर जा रहे वाहनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाए। साथ ही राज्यों को बताया गया है कि इंस्डस्ट्री के लिए ऑक्सीजन सप्लाई को फिलहाल बैन कर दिया गया है। इस समय मेडिकल यूज के लिए ऑक्सीजन इस्तेमाल होगी। इससे पहले गृह मंत्रालय ने कहा परिवहन प्राधिकरणों (स्टेट अथॉरिटीज) को कहा कि ऑक्सीजन लेकर जा रही गाड़ियों को अंतरराज्यीय मूवमेंट को फ्री करें। साथ ही राज्यों के बीच ऑक्सीजन की मूवमेंट में किसी तरह को कोई रोक नहीं लगाई जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+