Bhumi Chauhan कौन हैं? जो 10 मिनट की देरी से मौत के मुंह में जाने से बची, कहलाई 'Gujarat Lucky Girl'!

Air India Plane Crash Who Is Bhumi Chauhan: गुजरात के अहमदाबाद में 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, पंजीकरण VT-ANB) के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया। लंदन गैटविक जाने वाली इस फ्लाइट में सवार 230 यात्रियों में से 229 की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक यात्री चमत्कारिक रूप से मौत के मुंह से जिंदा निकल आया।

हालांकि, विमान के पायलट और को-पायलट समेत 12 क्रू मेंबर्स अपनी जान गंवा बैठे। विमान के मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में गिरने से कई अन्य लोगों की भी जान गई, और अब तक मरने वालों की संख्या 265 तक पहुंच चुकी है। इस भयावह त्रासदी के बीच, गुजरात की एक बेटी, 10 मिनट की देरी के कारण मौत के मुंह से बच निकली। आइए जानते हैं, कौन हैं भूमि चौहान और कैसे बनीं वह इस हादसे की 'लकी गर्ल'?

Who Is Bhumi Chauhan

Who is Bhoomi Chauhan: कौन हैं भूमि चौहान?

भूमि चौहान, गुजरात के भरूच की रहने वाली 32 वर्षीय महिला हैं, जिन्होंने अहमदाबाद के भयानक विमान हादसे से बाल-बाल बचने की अपनी कहानी साझा की। भूमि ने बताया, 'मैं फ्लाइट AI171 से लंदन जाने वाली थी, लेकिन अहमदाबाद शहर में ट्रैफिक जाम के कारण मैं चेक-इन गेट पर 10 मिनट देरी से पहुंची। एयरपोर्ट स्टाफ ने मुझे बोर्डिंग की अनुमति नहीं दी, क्योंकि इससे फ्लाइट में और देरी हो सकती थी। मैं बहुत परेशान थी, लेकिन जब मुझे पता चला कि वह फ्लाइट दुर्घटनाग्रस्त हो गई, तो मैं स्तब्ध रह गई। मैं अपनी देवी मां का शुक्रिया अदा करती हूं कि मैं सुरक्षित हूं, लेकिन यह हादसा बेहद भयावह है।'

मां ने कहा- 'देवी मां का आशीर्वाद'

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, भूमि की मां ने अपनी बेटी के बचने का श्रेय देवी मां को दिया। उन्होंने कहा, 'हम अपनी बेटी की रक्षा के लिए देवी मां का शुक्रिया अदा करते हैं। उन्होंने मेरा बच्चा मेरे पास छोड़ दिया, और यह सब उनके आशीर्वाद की वजह से है।' भूमि के पिता ने भी बताया कि ट्रैफिक जाम के कारण वे समय पर एयरपोर्ट नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा, 'हमने अनुरोध किया, लेकिन हमें बोर्डिंग की अनुमति नहीं दी गई। जब हम एयरपोर्ट से बाहर आए, तो हमें खबर मिली कि विमान क्रैश हो गया।'

Who Is Bhumi Chauhan

हादसे का भयावह मंजर

आपको बता दें कि एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 ने 12 जून 2025 को अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दोपहर 1:39 बजे उड़ान भरी थी। विमान का संचालन कैप्टन सुमीत सभरवाल (8,200 घंटे की उड़ान अनुभव) और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर (1,100 घंटे की उड़ान अनुभव) कर रहे थे। एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) के अनुसार, उड़ान भरने के तुरंत बाद पायलट ने मेडे कॉल किया, लेकिन इसके बाद विमान का संपर्क टूट गया। विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर मेघानी नगर में एक मेडिकल कॉलेज हॉस्टल और सिविल हॉस्पिटल के स्टाफ क्वार्टर्स पर जा गिरा, जिससे भारी तबाही हुई।

प्रधानमंत्री मोदी का दौरा और जांच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जून 2025 को दुर्घटना स्थल का दौरा किया और हालात का जायजा लिया। उनके साथ केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरापु, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष संघवी मौजूद थे। पीएम ने अहमदाबाद सिविल हॉस्पिटल में घायलों से भी मुलाकात की। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) ने इस हादसे की औपचारिक जांच शुरू कर दी है। साथ ही, सरकार ने विमानन सुरक्षा को मजबूत करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की है।

ये भी पढ़ें- कौन थी एयरहोस्टेस रोशनी? आसमान में उड़ते-उड़ते बनीं सोशल मीडिया स्टार, फिर वहीं मिली मौत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+