VIDEO: कोरोना वॉरियर मां को याद करते वर्दी में हाथ डालकर खुद को दुलारता है बच्चा, देखकर हो जाएंगे रुआंसे
अहमदाबाद। कोरोना महामारी का हॉटस्पॉट बने अहमदाबाद में पुलिस अपने परिवार को भूलकर लोगों की सेवा में जुटी हुई है। ज्यादातर पुलिसकर्मी अपना अधिकतम वक्त अपनी ड्यूटी को ही दे रहे हैं। ऐसे में उनके घर पर उनकी संतानें उन्हें बहुत मिस करती हैं। यहां ऐसे ही एक महिला पीएसआई का बच्चा सुर्खियों में आ गया है।

मां के प्यार की याद का दुर्लभ वीडियो
गांधीनगर सेक्टर-21 की पीएसआई ए. जे. शाह का बेटा घर पर उनकी वर्दी को ही देखता रहता है। दिन में कई बार वह मां को याद करते उनकी वर्दी में अपना हाथ डालता है और खुद को दुलारता है। यह वीडियो देखकर किसी को भी तरस आ जाएगा। आप वीडियो में देख सकते हैं कि, वह कैसे अपनी मम्मी को मिस कर रहा है।

पीएसआई ए. जे. शाह का बेटा है रुद्र
पीएसआई ए. जे. शाह कहती हैं- ''कोरोना लॉकडाउन के इन दिनों हमारे लिए अपनी ड्यूटी पर समय से पहुंचना बहुत जरूरी है। पिछले काफी दिनों से छुट्टी भी नहीं मिल पाई है। ऐसे में बच्चों को मेरी याद आना स्वाभाविक है। अच्छा यह है कि, ड्यूटी के दौरान जब भी बच्चों को मेरी याद आती है, तो वे कॉल कर लेते हैं। मेरा बेटा रुद्र तो बहुत ही मिस करता है। वह मेरी वर्दी द्वारा खुद को ही प्यार का अहसास कराता है।'

वर्दी में अपनी मां होने का अहसास करता है
यहां आप जो देख रहे हैं, यह वीडियो रुद्ध का ही है। पीएसआई के इस बेटे को जब अपनी मां की याद आती है तो वह अलमारी पर टंगी मां की वर्दी के पास जाता है। फिर उस वर्दी में अपना हाथ डालकर खुद को प्यार करता है। बाद में वर्दी में अपनी मां होने का अहसास कर उसके सीने से लग जाता है।

मां-बेटे की तस्वीरें भी शेयर कर रहे लोग
अपनी पीएसआई मां को याद करते वह जिस तरह खुद को दुलार रहा है, ये दृश्य देखकर रुआंसा होने लगते हैं। यह वीडियो सोशल साइट्स पर वायरल हो रहा है। रुद्र की कई तस्वीरें भी जमकर शेयर की जा रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications