एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत मामले में पुलिस का खुलासा- 35 लाख का कर्ज नहीं चुका पा रहे थे

अहमदाबाद। गुजरात में अहमदाबाद के वटवा इलाके में 19 जून को एक परिवार के 4 बच्चों एवं 2 वयस्कों की मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, उन लोगों पर 35 लाख रुपए का कर्ज था। कोरोना-लॉकडाउन के दरम्यान कोई काम धंधा नहीं होने के चलते वे अपना कर्ज नहीं चुका पा रहे थे। इसी अवसाद में उन लोगों ने परिवार समेत आत्महत्या कर लेने का निर्णय लिया।

16 जून की घटना, जब छह लोग लटके मिले

16 जून की घटना, जब छह लोग लटके मिले

अमरीश पटेल (42) और गौरंग पटेल (40) नामक उन दो भाइयों ने पहले अपने अपने चार बच्चों की हत्या की, उसके बाद स्वयं भी फांसी लगा ली। पुलिस को वे अपने चार बच्चों के साथ फ्लैट में फंदे से ही लटके मिले। यह फ्लैट दोनों भाइयों में से एक का था, जहां कोई रहता नहीं था। दोनों भाई अपने बच्चों के साथ गत 17 जून को अपने अपने घर से निकले थे। चौंकाने वाली बात यह थी कि, उस दौरान उन्होंने अपनी पत्नियों को साथ नहीं लिया था।

45 बैंक खाते थे कर्ज वाले

45 बैंक खाते थे कर्ज वाले

सभी छह सदस्यों के वापस घर नहीं लौटने पर पत्नियों ने पुलिस से सम्पर्क किया था। जिसके बाद पुलिस ने सभी की तलाश शुरू की थी। इस मामले में अब वटवा जीआईडीसी पुलिस थाने के पुलिस निरीक्षक डी आर गोहिल ने बताया, ‘जांच-पड़ताल में पता चला है कि परिवार के 45 ऋण खाते थे, 27 क्रेडिट कार्ड थे, जिनसे 12 लाख रुपये चुकाए जाने थे।'

पहले बच्चों को लटकाया, फिर खुद मरे

पहले बच्चों को लटकाया, फिर खुद मरे

‘‘उन लोगों के पर्सनल लोन, होम लोन एवं कार लोन भी थे। उनमें से एक भाई किसी कंपनी के लिए टैक्सी चलाता था। जबकि दूसरा भाई कपड़ा उद्योग में काम करता था। कोरोना लॉकडाउन में उनकी वित्तीय स्थिति और ज्यादा डगमगा गई। जिसके चलते वो अवसाद में थे। अंत में उन्होंने अपने बच्चों के साथ ऐसा कदम उठाया।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+