अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर आशीष भाटिया अब गुजरात के नए डीजीपी बने, शिवानंद झा की जगह लेंगे
अहमदाबाद। गुजरात में अब पुलिस के नए मुखिया यानी कि पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) आशीष भाटिया नियुक्त कर दिए गए हैं। अभी तक आशीष भाटिया यहां अहमदाबाद के पुलिस कमिश्नर थे। साल 1985 बैच के गुजरात कैडर के आईपीएस भाटिया अब शिवानंद झा की जगह लेंगे।
बता दें कि, शिवानंद झा काफी समय पहले ही रिटायर हो गए थे। लेकिन उन्हें तीन महीने का एक्सटेंशन दिया गया था, जो आज समाप्त हो गया है। इसी के साथ आशीष भाटिया नए डीजीपी बना दिए गए हैं, जो कि शनिवार से काम संभालेंगे।

आशीष भाटिया के यूं तो कई सराहनीय किस्से सुने जाते रहे हैं। मगर, वर्ष 2008 के बम ब्लॉस्ट के समय की उनकी ड्यूटी को हर कोई याद करता है। भाटिया ने ब्लास्ट के आरोपियों को 19 दिनों में ही पकड़ लिया था।

अहमदाबाद में 26 जुलाई 2008 के दिन 21 इलाकों में एक के बाद एक बम विस्फोट हुए थे। पूरा शहर दहल उठा था। लोग दहशत के मारे चीख-चिल्ला रहे थे। तब कमिश्नर भाटिया और क्राइम ब्रांच के डीसीपी अभय चूडासमा की टीम ने भरोसा दिलाया कि, दोषियों को जल्द सजा दी जाएगी।

भाटिया के कमिटमेंट के 19 दिनों में ही 30 आरोपियों को दबोच लिया गया। बम ब्लास्ट के उस दिन को अहमदाबाद के लोग कभी नहीं भूल सकते। साथ ही भाटिया के प्रयासों की भी खूब सराहना हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications