Air India Plane Crash: कौन थे Captain Sumeet Sabharwal और Co-pilot Kundar? जिनके हाथ थी क्रैश विमान की कमान
Who Is Ahmedabad Plane Crash Captain: अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 12 जून 2025 (गुरुवार) को लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की उड़ान AI171 (बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर, पंजीकरण VT-ANB) टेक-ऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विमान में 230 यात्री सवार थे, जिसमें सिर्फ एक ही जिंदा बचा।
विमान में एक पायलट और एक को-पायलट, 10 क्रू मेंबर्स थे, सभी की मौत हो गई। हादसे के वक्त विमान मेघानी नगर के रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हुई। अब तक हादसे में कुल 265 लोगों की मौत हुई है। अब सवाल यह उठता है कि विमान की कमान किसके हाथ थी? आइए जानते हैं...

Who was Captain Sumeet Sabharwal: कौन हैं कैप्टन और सह-पायलट?
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) के अनुसार, विमान की कमान कैप्टन सुमीत सभरवाल और सह-पायलट क्लाइव कुंदर के पास थी।
- Who is Capt Sumeet Sabharwal: कैप्टन सुमीत सभरवाल: एक अनुभवी लाइन ट्रेनिंग कैप्टन (LTC) जिनके पास 8,200 घंटों का उड़ान अनुभव है।
- Who is First Officer Clive Kundar: सह-पायलट क्लाइव कुंदर: इनके पास 1,100 घंटों का उड़ान अनुभव है।
ये भी पढ़ें- Plan Crash in Ahmedabad: अहमदाबाद में एयर इंडिया का विमान क्रैश, पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 240 सवार
क्रू मेंबर्स में कौन-कौन थे?
- अपर्णा महादिक
- श्रद्धा धवन
- साइनिता चक्रवर्ती
- मैथिली पाटिल
- मनीषा थापा
- रोसिनी राजेंद्र सोनघरे
- नगनथोई शर्मा कोनोब्रायलाटपम
- दीपक पाठक
- इरफान शेख
हादसे में क्या-क्या हुआ?
एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के अनुसार, विमान ने रनवे 23 से दोपहर 1:39 बजे IST उड़ान भरी। टेक-ऑफ के बाद विमान ने ATC को MAYDAY कॉल दी, लेकिन इसके बाद कोई जवाब नहीं मिला। विमान हवाई अड्डे की परिधि के बाहर जमीन पर गिर गया, जिसके बाद आग लग गई। अग्निशमन अधिकारी जयेश खड़िया ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंचीं।
बचाव और आधिकारिक प्रतिक्रिया
- एनडीआरएफ: गांधीनगर से 90 कर्मियों वाली तीन टीमें और वडोदरा से तीन अतिरिक्त टीमें बचाव कार्य के लिए भेजी गईं।
- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह: उन्होंने गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य अधिकारियों से बात कर केंद्र सरकार की सहायता का आश्वासन दिया।
- एयर इंडिया: एयरलाइन ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि उड़ान AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही थी, 12 जून 2025 को दुर्घटनाग्रस्त हुई। हम विवरण की जांच कर रहे हैं और जल्द ही और जानकारी साझा करेंगे।
ये भी पढ़ें- Air India Passenger List: अहमदाबाद में क्रैश हुए एयर इंडिया प्लेन AI-171 के यात्रियों की सूची, कौन-कौन था?












Click it and Unblock the Notifications